पालक का बना साग हो या फिर पालक पनीर, आलू पालक या पालक पराठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लोग उंगुलियां चाट कर खाते हैं। स्वादिष्ट के साथ-साथ पालक खाना स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। क्योंकि पालक में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चूंकि आयरन रेड ब्लड सेल को बढ़ाता है और यह शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। पालक को दवा की तरह माना जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे-
दूर करता है खून की कमी
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होने के कारण इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह खून को साफ भी करता है। जो लोग एनीमिया से ग्रसित हैं, उन्हें अपने भोजन में पालक को जरूर ही शामिल करना चाहिए।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
पालक में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। इसलिए डायबिटिक मरीजों पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा पालक में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करते हैं, जिससे शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इसलिए डायबिटिक मरीजों को इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: इन बीजों में है भरपूर पोषक तत्त्व, स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इनका सेवन

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सेहतमंद
प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने शुरुआती गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पालक का सेवन करते रहना चाहिए। गर्भ में जब भ्रूण विकसित होता है, ऐसे में शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में पालक अहम भूमिका निभाता है।
शरीर की मजबूती में सहायक
पालक में फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा हृदय संबंधित रोगों से लड़ने में भी यह तत्व सहायक होता हैं। पालक में बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली किसी भी क्षति से बचाता है।
ये भी पढ़ें: एड़ी के दर्द से चलने-फिरने में हो रही दिक्कत तो ऐसे करें मसाज, मिलेगा तुरंत आराम
पाचन शक्ति को बनाता है मजबूत
पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होता है। यदि किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो तो उन्हें पालक को उबालकर पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

कम करता है वजन
पालक वजन कम करने में भी मदद करता है। यह चर्बी को कम करता है। पालक का बना कोई भी व्यंजन को नियमित खाएं साथ ही पालक को पानी में उबाल कर उसके पानी में काला नमक या सेंधा नमक मिला कर जरूर पिएं।
रुक जाता है बाल का झड़ना
पालक में आयरन और विटामिन सी होने के कारण इसके सेवन से बाल झड़ने जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। खासकर एनीमिया से ग्रसित लोगों को बाल झड़ने जैसी समस्या अधिक होती है, इसलिए उन्हें पालक का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: कब और क्यों होता है कार्डियक अरेस्ट? जानिए लक्षण और बचाव के उपाए
त्वचा के लिए फायदेमंद
पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जोकि शरीर के टॉक्सिन को दूर कर शरीर की सफाई करता है। जिससे खून साफ होने लगता है और त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासे दूर होने लगते हैं और त्वचा निखरती है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
एक शोध के अनुसार पालक में कुछ अजैविक नाइट्रेट होते है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए मांसपेशियों को मजबूत बनाना हो तो पालक को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़ें: सावधान! आपकी फेवरेट लिपस्टिक में कहीं ये खतरनाक तत्व तो नहीं?
अर्थराइटिस में लाभकारी
अर्थराइटिस की बीमारी में शरीर के जोड़ों में सूजन और दर्द महसूस होता है। इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को पालक, टमाटर और ककड़ी का सलाद बनाकर रोज खाना चाहिए, इससे उनकी समस्या में राहत मिलेगी।
दिल के रोगों में लाभकारी
दिल के रोग के उपाय के लिए आधा चम्मच चोलाई का रस, एक चम्मच पालक का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट नियमित रूप से पीने से दिल की सभी बीमारियों में लाभ होता है।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply