अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है। रोजेदार पूरे दिन बिना खाए-पिए खुदा की इबादत में रोजा रख रहे हैं। लगातार पूरे एक महीना रोजा रखना आसान नहीं। सूर्योदय से पहले सेहरी करते हैं और फिर पूरे दिन रोजा रखते हैं। इसके बाद शाम को इफ्तारी में रोजा खोला जाता है।
इफ्तार हो या फिर रात का खाना हल्का ही खाया जा पाता है। दिनभर रोजा रखने के बाद खाने का किसी को कुछ मन नहीं करता। सिर्फ प्यास लगती है। गर्मी के मौसम में भूख से ज्यादा प्यास लगती है। प्यास से हालत खराब हो जाती है।
शरीर में पानी की कमी से कई रोजेदार की तबीयत भी खराब हो जाती है। लेकिन इस प्यास से बचने के लिए अगर रोजेदार कुछ उपाय कर लें तो उन्हें दिन में प्यास नहीं लगेगी। और खाना भी ठीक से खाने का मन करेगा। कुछ उपाय करके रोजेदार प्यास की शिद्दत से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पालक केवल सब्जी नहीं दवा भी है, वजन कम करने के अलावा भी है इसके दर्जनों फायदे

❏ सेब के रस को पानी में मिलाकर पीये। ऐसा करने से प्यास नहीं लगेगी।
❏ प्याज, पुदीने और मिश्री या गुड़ को समान मात्रा में पीसकर शरबत बना लें। रात में या सेहरी के वक्त पी लें। ऐसा करने से पूरे दिन प्यास नहीं लगेगी।
❏ रोजेदार कोशिश करें कि सेहरी में 2-3 संतरे खाने की इससे भी प्यास कम लगती है।
❏ 25 ग्राम सौंफ को 250 मिलीलीटर पानी में भिगोकर एक घंटे तक रखें। सोने से पहले इस पानी को पीयें इससे प्यास कम लगेगी।
❏ सेहरी के वक्त दही में गुड़ मिलाकर खाने से भी प्यास नहीं लगती।
❏ ऐसे तो इफ्तारी या सेहरी में ज्यादा कुछ खाने का मन नहीं करता फिर भी ज्यादा ऑयली खाने से बचें। क्योंकि ऑयली खाना खाने से रोजेदारों को डकार के साथ उल्टियां या गैस की समस्या हो सकती है।
❏ सेहरी में चावल का माड़ पीने से दिनभर लगने वाली तेज प्यास पर काबू किया जा सकता है। इसे इफ्तारी में भी ले सकते हैं क्योंकि इसका असर 24 घंटे तक रहता है।
❏ 25 ग्राम तुलसी के पत्तों को पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें। इसमें आवश्यकतानुसार मिश्री और नींबू का रस निचोड़ लें। खुद भी पीये और बाकियों को भी दें। इसे पीने से दिनभर प्यास नहीं लगती।
❏ आधा लीटर दूध में 10 ग्राम किशमिश डालकर उबाल लें। चाहे तो इसमें पिस्ता बादाम, छूहाडे भी दूध में डाल कर उबालें। ठंडा हो जाने पर रात के समय भोजन के बाद इसे थोड़ा-थोड़ा करके खा जाएं। ऐसा करने से प्यास और भूख दोनों नहीं लगती।
❏ एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक घोल लें। रात में थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में एक-एक चम्मच पीने से अधिक प्यास लगने को कम हो सकता है।
❏ डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचने के लिए रात में पर्याप्त मात्रा में पानी पी सकते हैं।
❏ एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पी लें. ऐसा सोने के पहले तक करेंगे तो प्यास नहीं लगेगी।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply