हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। और इसकी पूर्ति हम फलों के माध्यम से करते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनकी पत्तियां भी उतनी ही गुणकारी मानी जाती है। जितनी की फल। उन्हीं में से एक फल है सीताफल यानी कसटर्ड एप्पल। सीताफल एक औषधीय फल है। इसके फल तो अच्छे होते ही हैं लेकिन इसके पत्तियों के सेवन से हृदय रोग से लेकर डायबिटीज जैसे बीमारियों में लाभकारी है। क्योंकि सीताफल की पत्तियां फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं सीताफल की पत्तियों से होने वाले फायदों के बारे में।
हृदय के लिए लाभकारी

सीताफल की पत्तियों के प्रयोग से हार्ट स्ट्रोक के खतरे को भी किया जा सकता है। इसकी पत्तियों में मैगनीशियम और पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। और इसके नियमित सेवन करने से हृदय की मांसपेशियां स्वस्थ रहने के साथ ही मजबूत भी रहती हैं। यही नहीं इसमें विटामिन और मिनिरल की भी प्रचुरता पाई जाती है, जोकि दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा हार्ट संबंधी समस्याएं जैसे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और वैल्व्यूलर डिजीस जैसे खतरे भी कम हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: कहीं आपको भी डायबिटीज तो नहीं! जानें लक्षण और इलाज के उपाय
स्किन के लिए फायदेमंद

सीताफल की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। और यह त्वचा की रक्षा करने में मददगार करता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम और मैग्नीशियम भी त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने में मदद करता है। इसकी पत्तियां नियमित रूप से सेवन करने से स्किन डैमेज, सन टैनिंग और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायता करते हैं। आप इसके पत्तियों का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होगी।
बढ़ाता है स्टैमिना

बॉडी में स्टैमिना की कमी होने पर इसके पत्तियों का सेवन करें। यह शरीर में उर्जा का संचार करता है। और ताकत बढ़ाता है। चूंकि सीताफल की पत्तियों में तकरीबन सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से तुरंत ही लाभ होता है। यही नहीं इसकी हर्बल टी पीने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: यह 8 तरह का फूड हैबिट्स समय से पहले बना देता है इंसान को बूढ़ा
डायबिटीज को कंट्रोल

जैसा कि मालूम है कि इसकी पत्तियों में फाइबर होता है। और आपको पता होगा कि फाइबर आपकी शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। जिससे डायबिटीज के रोगियों का शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा का अवशोषण धीमी गति से होने लगता है। डायबिटीज के मरीज सीताफल की पत्तियों को उबालर सुबह खाली पेट उस पानी को पीया करें तो तो शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बिल्कुल संतुलित रहता है।
घाव भरने में मददगार

सीताफल की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा पर लगे घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। बस आपको सीताफल के पत्तियों को लेना है और उससे रस निकालना है। उस रस को प्रभावित हिस्से पर लगा देना है। ऐसा करने से दर्द में तो राहत मिलेगा ही साथ ही चोट या घाव भी जल्दी भरेगा।
नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply