अंगूर एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। क्योंकि इसमें कोई मेहनत भी करना नहीं होता। बस धो लो और खाओ। अंगूर में पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, फ्लोराइड, पोटैशियम सल्फेट, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें जल की मात्रा भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे तो अंगूर कई प्रकार के होते है लाल, काला और हरे रंग के।
अंगूर के सेवन से हमारे स्वास्थ्य को तो लाभ होता ही है साथ ही इससे कई त्वचा सम्बंधित दिक्कतों में भी लाभ मिलता है। जैसे की अंगूर के फेसपैक से आपकी स्किन दमकती है। इसके उपयोग से स्किन कोमल, जवां और निखरी त्वचा नजर आती है। साथ ही इसके प्रयोग से सनबर्न से भी बचा सकता है और यही नहीं दाग-धब्बों को भी आसानी से कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं स्किन के लिए अंगूर के फायदे और इसके इस्तेमाल के बारे में।
अंगूर के फायदे
दूर होती है चेहरे के दाग-धब्बे
दाग-धब्बों की वजह से चेहरे की खूबसूरती बेकार हो जाती है। चूंकि अंगूर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को अच्छे से साफ कर उन्हें बेदाग बनाता है। साथ ही इससे त्वचा में निखार आता है। इसलिए अंगूर का पेस्ट फेस पर लगाएं।
ये भी पढ़ें: बवासीर यानी पाइल्स के बारे में कितना जानते हैं? जानें लक्षण और इलाज
कैसे करें उपयोग
काले अंगूर इसके लिए सबसे अच्छा होगा। आपको काले अंगूर के कुछ दाने को लेना है और उसमें एवोकाडो के पल्प को अच्छे से मिला लें। अब इसमें दो चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। बस आपका फेसपैक तैयार है। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें।

दूर होती है स्किन इंफेक्शन
कई बार हमें स्किन इंफेक्शन के बारे में पता नहीं चलता लेकिन धीरे-धीरे इंफेक्शन की वजह से स्किन में रैशेज और दाने आने लगते है। ऐसे में अंगूर के इस्तेमाल से स्किन संक्रमण की समस्या में राहत मिलती है। अंगूर फेसपैक में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसकी मदद से हर्पीज और सिम्प्लेक्स वायरस के लक्षण को भी कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं इससे स्किन साफ नजर आती है।
कैसे करें उपयोग
चेहरे के इंफेक्शन को दूर करने के लिए लगभग 10-12 अंगूर ले। फिर इसे अच्छी तरह मैश करके इसके रस को निकाल लें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। और 15 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: डायबिटीज टाइप-1 और टाइप-2 में अंतर क्या है? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
एंटी एजिंग गुण
हर कोई चाहता है कि वो हमेशा खूबसूरत रहे लेकिन उम्र के साथ त्वचा में झुर्रिया और फाइन लाइन्स आने लगते है। जिससे समय से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं। अंगूर में रेस्वेरॉट्रोल होता है, जो उम्र बढ़ाने के साथ स्किन की त्वचा को जवां बनाए रखता है। रेस्वेराट्रोल एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को स्वस्थ बनाता है।
कैसे करें उपयोग
काले अंगूर के कुछ 10- 12 दाने को मैश करके उसका रस निकाल लें। फिर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसका एक फेसपैक तैयार कर लें। साथ ही इसमें आप एक चम्मच गुलाब जल भी मिला सकते है। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में एक बार करें।

ठीक करें सनबर्न
कई बार सनबर्न की वजह से भी त्वचा में लाल चकत्ते और रैशेज होने लगते है। इसके अलावा सनबर्न वाले हिस्से में तेज खुजली भी होती है। अंगूर फेसपैक के इस्तेमाल से आप सनबर्न की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इसमें कोलेजन भी पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत को भी सुधारता है और खुजली से भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें: धूप के अलावा विटामिन D के दूसरे सोर्स कौन हैं? त्वचा और बालों के लिए ये जरूरी क्यों!
कैसे करें उपयोग
लाल अंगूर लें और पुदीना के कुछ पत्ते लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। फिर बर्न वाली जगह पर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाते हुए मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें। फिर गुलाबजल की मदद से बर्फ की क्यूब बना लें और इसे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। कुछ दिनों में आराम मिलेगा।
त्वचा को बनाता है कोमल
हमारी स्किन कई बार निखरी और साफ तो नजर आती है लेकिन त्वचा कोमल और मुलायम नहीं रहती। जिसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। लेकिन अंगूर के इस्तेमाल से इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
कैसे करें उपयोग
इसके लिए अंगूर के कुछ दाने पीसकर रस निकाल लें। फिर इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply