ये हैं सबसे हॉट और महंगी अभिनेत्रियां जो दे रही हैं अभिनेताओं को टक्कर

ये हैं सबसे हॉट और महंगी अभिनेत्रियां जो दे रही हैं अभिनेताओं को टक्कर

बॉलीवुड फिल्मों के इतिहास में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं जो न सिर्फ बेहद आकर्षक थी, बल्कि कमाई के लिहाज से बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देती थी। आज भी यह सिलसिला बरकरार है। खूबसूरती का क्या पैमाना है इस पर लंबी बहस हो सकती है। लेकिन बॉलीवुड में अमूमन उसी को खूबसूरत माना जाता है जो तीखे नैन-नक्श और आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक हो। कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की चर्चा हम यहां करने जा रहे हैं जो न सिर्फ हसीन हैं, बल्कि सबसे महंगी हीरोइन भी हैं।

दीपिका पादुकोण: इन दिनों बॉलीवुड में पहले नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण। दीपिका को फिल्मों में आए हुए कोई तेरह साल से अधिक हो गए। मगर आज भी वो दर्शकों के दिल पर राज कर रही हैं। वो न सिर्फ बेदह आकर्षक हैं, बल्कि सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री भी हैं।

अगर जाने माने ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा की मानें तो बॉलीवुड में एक फिल्म के लिए सबसे अधिक पैसे लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका का है। एक फिल्म को साइन करने के लिए दीपिका लगभग 11 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं। दीपिका ने 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के जरिए फिल्मों में कदम रखा था। उनके अपोजिट थे सुपर स्टार शाहरुख खान। बतौर एक्ट्रेस दीपिका की आखिरी फिल्म है ‘छपाक’। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। एसिड विक्टिम्स पर बनी यह फिल्स इन दिनों बेहद सराही जा रही है।

ये भी पढ़ें: ग्रैमी अवॉर्ड्स सामारोह में किसान आंदोलन के समर्थन का मास्क पहनकर पहुंची यूट्यूबर

आलिया भट्ट: युवाओं के बीच अगर किसी हीरोइन का सबसे अधिक बोलबाला है तो वो हैं आलिया भट्ट। क्यूट-सी दिखने वाली आलिया न सिर्फ खूबसूरती के लिए फेमस हैं बल्कि अपने अभिनय से भी दर्शकों में जगह बनाई है। ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’,‘राजी’, ‘गली बॉय’, ‘कलंक’ जैसी फिल्में के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

आलिया का सबसे अधिक ग्राफ ‘राजी’ के बाद से चढ़ा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अपनी सफलता को देखते हुए आलिया भट्ट ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। ट्रेंड एनालिस्ट अमोद मेहरा की मानें तो अभी आलिया एक फिल्म के लिए 16 से 17 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

आलिया पहली बार संघर्ष फिल्म में दिखी थीं। उसमें वे केमियो रोल में आई थी। एक अभिनत्री के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी- स्टुडेंट ऑफ द ईयर। उसके बाद आई हाईवे जिसके बाद उन्हें गंभीरता से लिया जाने लगा। वरना उसके पहले उन पर खूब जोक बनते थे।

सन्नी लियोन: सन्नी लियोन पहले ‘बी ग्रेड’ फिल्मों में काम करती थी। पहली बार सन्नी को भारत के लोगों ने तब जाना जब साल 2011-12 में रियलिटी शो बिग बॉस में दिखाई दीं। शो के बाद महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म ‘जिस्म-2’ में साइन किया। उसके बाद वो दर्शकों और मीडिया पर छा गईं।

हेलन के बाद वो पहली ऐसी हीरोइन हैं जिनके नाम पर लोग फिल्में देखने आते हैं। सन्नी लियोन का ताल्लुक एक सिख,पंजाबी परिवार से रहा है। पिता तिब्बत के रहने वाले थे और मां का संबंध हिमाचल प्रदेश था। ‘बी ग्रेड’ फिल्मों में काम करने से पहले वे जर्मन बेकरी, जिफ्फी लुब में काम करती थी।

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच किस बात को लेकर 13 सालों तक बातचीत बंद रही?

उसके बाद ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई के दौरान अपनी एक सहेली के साथ ‘बी ग्रेड’ फिल्मों में कदम रखा। आगे चलकर साल 2001 में उन्हें हस्लरमैगजीन के संस्करण में ‘हस्लर हनी’ से सम्मानित किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी थी। सन्नी एक आइटम सौंग के लिए तीन करोड़ चार्ज करती हैं।

कंगना रनौत: कंगना रनौत न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि बोल्ड अभिनेत्री भी हैं। हिमाचल प्रदेश में जन्मी कंगना ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में एक अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ की थी। सुप्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ से अभिनय की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। अपने अभिनय के बल पर कंगना अब तक एक दर्जन से अधिक पुरस्कार पा चुकी हैं।

फिल्म मणिकर्णिकाः ‘झांसी की रानी’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रिटर्नस, रिवाल्वर रानी’ जैसी कुछ फिल्मों से उन्होंने काफी शोहरत हासिल की। अगर फीस की बात करें तो बॉलीवुड में सबसे अधिक चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में वे चौथे नंबर पर हैं।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में वे कई तरह के विवादों में भी रही हैं। चाहे वह सरकार का खुल कर समर्थन को लेकर हो या फिर फिल्म निर्माता- निर्देशकों के सामने यह शर्त रखना की उन्हें हीरो से ज्यादा मेहनताना चाहिए। कंगना सबसे महंगी हीरोइनों में आती है। 11 करोड़ प्रत्येक फिल्म में चार्ज करती है। कंगना सबसे महंगी हिराइनों में आती हैं। 11 करोड़ प्रत्येक फिल्म के चार्ज करती है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के लिए आखिर किस एक्ट्रेस ने की थी सुसाइड करने की कोशिश?

कैटरीना कैफ: भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे लंबी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं कैटरीना कैफ। कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के रूप में जाना जाता है। 35 साल की कैटरीना ने अपने कैरियर की शुरुआत बेहद बोल्ड अवतार में की। उनकी पहली फिल्म थी-बूम।

इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और जैकी श्राप जैसे दिग्गज कलाकार थे। हालांकि, यह बुरी तरह पिट गई थी। बूम में काम करने से पहले वो मॉडलिंग करती थी। आगे चलकर कैटरीना का सलमान खान का साथ मिला जिसके बाद उनके करियर की गाड़ी नहीं रुकी। सलमान के साथ अफेयर की चर्चा होने के बाद कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा और आगे चलकर उसके साथ भी ब्रेकअप हो गया।

हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ तेलुगू हिट फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी ठीक से नहीं बोल पाने की वजह से उन्हें कई बार आलोचना का शिकार बनाया गया पर इसके बावजूद दर्शकों दिल पर अभी तक राज कर रही हैं। कैटरीना प्रत्येक फिल्म के लिए 10 से 11 करोड़ लेती हैं। कैटरीना प्रत्येक के लिए 10 से 11 करोड़ लेती हैं।

करीना कपूर खान: बॉलीवुड में करीना कपूर ने कोई पंद्रह साल पहले डेब्यू किया था। लेकिन आज भी वो पांचवें नंबर पर खुद को रखने में कामयाब हैं। शादी बाद भी उनका जलवा बरकरार है और लगातार फिल्में कर रही हैं। करीना ने इंडस्ट्री में तब कदम रखा था जब उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर का करियर ढलान पर था।

उन्होंने रिफ्यूजी फिल्म से साल 2000 में डेब्यू किया था। उनकी हाल में रिलीज फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। फीस की बात करें तो करीना अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ें: 2020 में मकबूल होने वाले ये 9 पाकिस्तानी ड्रामे आपको जरूर देखनी चाहिए

जैकलीन फर्नांडीज: खूबसूरती और अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अगर किसी ने बहुत कम समय में जगह बनाई है तो वो हैं-जैकलीन फर्नांडीज। जैकलीन मूलतः पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स की विजेता बनी थी।

पिता श्रीलंका के रहने वाले हैं वहीं मां मिश्रित कनाडाई और मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन ने मात्र 14 साल में टीवी शो होस्ट किया था। फिर वे बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा से संबंधों के चलते सुर्खियों में रही। हालांकि 2012 दोनों का ब्रेकअप हो गया। हिन्दी फिल्मों में पहली बार ‘अलादीन’ में चर्चा में आईं हुई थी।

जैकलीन ‘जाने कहां से आई है’, ‘हाउसफुल’, ‘मर्डर-2’, ‘किक’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जैकलीन आठ करोड़ हर फिल्म के लिए लेती हैं। जैकलीन को 8 करोड़ हर फिल्म के लिए लेती हैं।

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने ऐसा क्या किया था जिसकी वजह से दिव्या भारती बाथरूम में घंटों रोई थीं?

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा सैंतीस साल से अधिक की हो गई हैं बावजूद इसके इनका जलवा आज भी बरकरार है। दर्शकों की नजर में वे आज भी उतनी ही आकर्षक हैं जितना साल 2000 में मिस वर्ड चुने जाते समय थी। वे देश की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी देश और देश से बाहर खासी मांग है।

तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में वे पहली बार दिखी थी। उसके बाद उनकी हिन्दी फिल्म आई- अंदाज। अंदाज में अपने बोल्ड सीन के चलते वे बॉलीवुड पर छा गई थी। उन्नीस साल बाद भी प्रियंका ने अपना जलवा बरकरार रखने में कामयाब हैं। सलमान खान की पिछले ईद पर रिलीज फिल्म ‘भारत’ के लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये चार्च किया गया था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में फोर्ब्स की 10 सबसे अधिक फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल थीं। प्रियंका अपनी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में काम करने के बाद हॉलीवुड के दर्शकों का दिल भी जीने में कामयाब हुई हैं।

नरगिस फाखरी: नरगिस फाखरी पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब रणवीर कपूर के साथ ‘रॉक स्टार’ में नजर आई थीं। फिल्में तो बहुत कम की हैं पर अपनी लुक की वजह से अपना अलग मुकाम बनाया है। रॉक स्टार के बाद अक्षय कुमार संग उन्होंने ‘हाउस फुल फ्रेंचाइजी’ फिल्म में काम किया था।

उसके बाद जॉन अब्राहम के साथ ‘मद्रास कैफे’ में नजर आईं। नरगिस ने हाल में एक मशहूर मैगजीन में ‘प्लेबाय’ के संबंध में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि ‘प्लेब्वाय’ मैगजीन ने एक शूट के दौरान कैमरे के सामने नेकेड होकर पोज देने को कहा था।

nargis fakhri

लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। फिल्मों की बात करें तो ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘किक’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘अजहर’ में काम कर चुकी हैं। कम फिल्में करने वाली नरगिस अपनी हर फिल्म के लिए पांच से छह करोड़ लेती हैं। कम फिल्में करने वाली नरगीस अपनी हर फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ लेती है।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर के बीच आखिर 3 सालों तक बातचीत क्यों बंद रही?

कृति सेनन: कृति सेनन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थी। कृति की डेब्यू फिल्म थी-फिल्म 1 रुपये नेनोक्कडीने। ये मनोवैज्ञानिक थ्रिलरतेलगु फिल्म थी। फिल्म में हीरो थे तमिल सुपर स्टार महेश बाबू।

कृति को आलोचकों के इस फिल्म ने अच्छा क्रेडिट दिया उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम करने का फैसला किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म थी ‘हीरोपंती’ जिसमें उनके अपोजिट थे टाइगर श्राप कृति को ‘हीरोपंती’ के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला। उसके बाद कृति एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आईं। उनकी हिट फिल्में हैं-‘दिलवाले’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्रीम, कलंक’ और ‘लुका छुपी’।

बहुत कम समय में कृति दर्शकों के दिल में जगह बनाने में काम हुई हैं। नई एक्ट्रेस में सबसे अधिक चार्ज करने वालों में कृति का नाम है। छह करोड़ में फिल्में साइन करती है। नई एक्ट्रेस में सबसे अधिक चार्ज करने वालीं में कृति का नाम 6 करोड़ में फिल्में साइन करती है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.