दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने एक-दूसरे से अलग होने का एलान किया है। दोनों ने 18 साल पहले शादी की थी। धनुष ने सोमवार को सोशल मीडिया इसके बारे में फैंस और मीडिया को जानकारी दी।
साथ ही धनुष ने अपने फैंस और अन्य लोगों से अपनी और ऐश्वर्या की निजता का सम्मान करने का भी आग्रह किया। दोनों ने शादी के करीब 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय किया है।
पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, “दोस्त, कपल, माता-पिता और एक-दूसरे के शुभ-चिंतक के तौर पर 18 सालों का हमारा साथ। यह सफर विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन का रहा है। आज हम ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं।”
ये भी पढ़ें: ये हैं सबसे हॉट और महंगी अभिनेत्रियां जो दे रही हैं अभिनेताओं को टक्कर
पोस्ट में धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत का जिक्र करते हुए आगे कहा, “एक कपल के तौर पर मैंने और ऐश्वर्या ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है और एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए समय निकालने का निर्णय किया है। कृप्या हमारे फैसले का सम्मान करें और इस चीज से निपटने के लिए हमें प्राइवेसी दें।”
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
धनुष के अलावा खुद ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी यही पोस्ट साझा की। ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा, “किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आप लोगों की समझ और प्यार ही हमारे लिए काफी है।” जैसाकि मालूम है कि ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं और धनुष संग उनकी शादी साल 2004 में हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं।

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी जिसे उन्होंने कूड़ेदान से उठाकर पाला
ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से आखिरी बार पापा रजनीकांत संग धनुष की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वह दोनों के साथ पोज देती नजर आई थीं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “ये मेरे हैं और यह एक इतिहास है। प्राउड बेटी और प्राउड पत्नी।”
ऐश्वर्या से धनुष की मुलाकात उनकी बहन की दोस्त के रूप में हुई थी। इसके बाद दोनों का कई बार आमना-सामना भी हुआ, जिसके बाद से ही मीडिया ने दोनों के रिलेशनशिप को हवा देनी शुरू कर दी थी।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply