बालों का असमय सफेद होना आम बात हो गई है। खराब खान-पान, प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शरीर में विटामिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। अगर 30 के बाद बाल सफेद हो तो यह नॉर्मल है। आप इसे चाहे तो अपना स्टाइल बना सकते हैं। अभी ट्रेंड में भी है।
लेकिन 25 की उम्र से पहले बाल सफेद हो तो यह चिंता की बात है। इसके लिए घरेलू नुस्खे के साथ-साथ डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि बालों में हेयर डाई या फिर हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से इसके कई साइड इफेक्ट हैं। इससे बाल और भी ज्यादा तेजी से सफेद होने लगता है। और स्किन से रिलेटेड भी कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

बालों का सफेद होना आज के समय में एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। बालों का सीधा संबंध हमारे भोजन यानी खानपान से है इसे समझना जरूरी है। अगर इसे अपने खाने में ऑयली खाना, अधिक मसालेदार या फिर फ़ास्ट फूड खाना छोड़ दें और दैनिक दिनचर्या अनुशासित कर लें तो आपकी प्रॉब्लम समझिये की खत्म।
ये भी पढ़ें: डिप्रेशन क्या है? इसकी पहचान और इलाज कैसे किया जा सकता है!
अगर आपके भी बाल सफेद हो रहे हैं तो समझ जाइये शरीर में प्रोटीन और कॉपर की कमी है। इसलिए अपने खान-पान में सुधार करें। साथ ही कुछ घरेलू उपचार भी हैं जिसकी मदद से आप सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वो उपाय है लहसुन।
जैसा कि आपको मालूम होगा ही कि लहसुन एक तरह की औषधि है। इसका प्रयोग कई बीमारियों के लिए किया जाता है। लहसुन का इस्तेमाल सफेद बालों को कम करने में मदद करेगा। तो आइये जानते हैं कि किन चीजों को लहसुन में मिलाकर लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर होगी।
लहसुन और प्याज
प्याज और लहसुन का छिलका निकाल लें। फिर दोनों को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। फिर इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं।
ये भी पढ़ें: क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक? इसका आप कैसे कर सकते हैं पहचान!
आधे घंटे के लिए लगा छोड़ दें। उसके बाद आप बालों को अच्छी तरह से धो लें। यह आपके सफेद बालों की समस्या को कुछ सप्ताह के अंदर कम कर देगा। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें।
लहसुन और शहद
लहसुन का अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या से जल्द आराम मिलेगा। बालों में चमक आएगी।
लहसुन और नारियल तेल
सबसे पहले आप 4-5 लहसुन लें और इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और अच्छी तरह से इसे मिक्स कर लें। अब इस पैक को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं, हल्का मसाज करें। फिर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
ये भी पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर या मैनिक डिप्रेशन क्या है? जानें लक्षण और इलाज के तरीके
इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। बालों के लिए यह एक नेचुरल शैंपू की तरह काम करता है। इसे आप सप्ताह में 2 से 3 बार करें। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या भी है तो इसके इस्तेमाल से आपकी समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही यह बालों को झड़ने से भी रोकता है।
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए उपायों में किसी एक का ही इस्तेमाल करें। सारे एक-एक कर न प्रयोग करें। अगर सफेद बालों की समस्या बहुत ही कम उम्र में शुरू हो गई है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेससबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply