ब्रेन स्ट्रोक मस्तिष्क से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो ऑक्सीजन की सही सप्लाई नहीं मिलने और ब्रेन नर्व्स में पोषक तत्वों का अभाव होने का चलते होती है। यह समस्या आमतौर पर बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाती है पर कुछ कारणों या बीमारियों के चलते यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपने चपेट में ले सकती है।
ये भी पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर या मैनिक डिप्रेशन क्या है? जानें लक्षण और इलाज के तरीके
ब्रेन स्ट्रोक है क्या?
स्ट्रोक को ही ब्रेन अटैक कहते हैं। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने वाली ब्लड वैसल (रक्त वाहिकाएं) ब्लॉक हो जाती हैं या फिर फट जाती हैं। ऐसे में दिमाग की कोशिकाएं फंक्शन नहीं कर पातीं या फिर नष्ट होने लगती हैं। इस तरह से उन कोशिकाओं से नियंत्रित होने वाला शरीर का हिस्सा प्रभावित होता है।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- अचानक भ्रम यानी डर लगने लगता है। बोलने या कुछ समझने में परेशानी होती है।
- चेहरे, हाथ या पैर (खासकर शरीर के एक तरफ) अचानक कमजोरी सा लगने लगता है या सुन्न हो जाता है।
- एक या फिर दोनों आंखों से देखने में परेशानी होती है।
- सिर में तेज दर्द का होना।
- अचानक चलने में परेशानी, चक्कर आना, संतुलन बनाने में दिक्कत आती है।
ये भी पढ़ें: खाने से नहीं इन कारणों से बढ़ता है मोटापा, ये 3 टिप्स वजन कम करने के लिए काफी

पहचान कैसे करें?
अगर आपको लगता है कि आपके सामने किसी को स्ट्रोक अटैक पड़ा है, तो इसकी पहचान के लिए F.A.S.T पर ध्यान दें।
- F. Face drooping: स्माइल करने को कहें। क्या कुछ असामान्य नजर आ रहा है? अगर आ रहा हो जैसे डर या कुछ अलग जो पहले नहीं देखा गया हो तो डॉक्टर के पास तुरंत ले जाएं।
- A. Arm Weakness: यानी बाजुओं में कमजोरी। दोनों हाथ ऊपर उठाने को कहें। क्या एक हाथ नीचे की तरफ जाता लगता है?
- S. Speech Difficulty: क्या उसे बोलने में तकलीफ हो रही है? उसे कुछ आसान से वाक्य बोलने को कहें। क्या वो ऐसा कर पा रहा है?
- T. Time to call hospital: वक्त पर हॉस्पिटल पहुंचाने का इंतजाम करें।
डॉक्टर्स कहते हैं कि इलाज में देरी होने पर लाखों न्यूरॉन्स क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और मस्तिष्क के अधिकतर कार्य प्रभावित हो जाते हैं। इसलिए रोगी को समय पर हॉस्पिटल ले जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इलाज के लिए कई मेडिकल डिवाइसेज और सुविधाओं की जरूरत होती है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply