आंखों के नीचे डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती पर असर करता है जिससे आपका चेहरा बेरंग और मुरझाया-सा लगता है। काम के प्रेशर, देर रात तक जागना, देर तक कंप्यूटर पर काम करना, नींद न आना जैसी समस्याओं के कारण अक्सर महिलाओं के आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। साथ ही आंखों पर प्रेशर ज्यादा पड़ने से आंखों के नीचे की स्किन भी ढीली पड़ने लगती है।

इसको दूर करने के लिए जाने क्या-क्या टिटमेंट नहीं करते। महंगे क्रीमस, डॉक्टर से सलाह और दवाइयों में आपके बहुत पैसे बर्बाद हो जाते हैं लेकिन इन उपायों से भी आपके डार्क सर्कल खत्म नहीं होते। तो क्यों न एक बार घर में रखी चीजों को अपनाया जाए। जिनकी मदद से आपके आंखों के नीचे के डार्क सर्कल खत्म हो सकते हैं। अगर आप सब कुछ ट्राय करके थक गई हैं तो आज हम यहां आपको ऐसे घरेलू नुस्खे या उपाय बताएंगे जिनके प्रयोग से आपके डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: स्किन को डैमेज होने से बचाना है तो कीजिए सोने पहले ये 5 काम
खीरा
खीरे में त्वचा को लाइट करने जैसे तत्व होते हैं। इसलिए डार्क सर्कल्स को कम करने में खीरा बहुत फायदेमंद है। इसलिए रोजाना फ्रेश खीरा का टुकड़ा आंखों पर केवल 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे डार्क सर्कल तो कम होगा ही आंखों में जो ठंडक पड़ेगी उससे आपको बहुत फ्रेस महसूस करेंगी। अभी तो गर्मी का मौसम भी है। खीरा भी हर घर में ऐबलेबल है तो सलाद खाने के साथ-साथ खीरे का दो टुकड़ा अपने खूबसूरत आंखों के लिए तो निकाल ही सकती हैं। इससे बहुत ही अच्छा असर देखने को मिलेगा।
संतरा
संतरे के छिलके को धूप में सूखने दें। जब वो पूरी तरह से से सूख जाए तो उसे पीस लें। अब इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। और आंखों के नीचे लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके लगाने से काले घेरे खत्म हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: हर भारतीय नारी के अलमारी में ये 8 प्रकार की साड़ी जरूर होनी चाहिए
पुदीने की पत्तियां
पुदीना यानी मिंट, जिसे आप इसकी रिफ्रेशिंग क्वॉलिटी के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आपको बस करना ये है कि पुदीने के कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाना है। उसके बर्फ इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाना है। 10 मिनट तक इसे यूं ही लगाए रखना है फिर ठंडे पानी से धो देना है। अगर आपको इसका बेहतर और जल्दी फर्क देखना है तो इसे रोज़ाना रात में लगायें,। हफ्तेभर में आपको फर्क दिखने लगेगा।
नारियल का तेल
त्वचा के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र होता है। इसकिए आपको रोजाना रात को सोने से पहले अपने हाथों में नारियल तेल लेकर हल्के हाथों से आँखों के नीचे मालिश करें। इसका असर आपको खुद दिखाई देने लगेगा।
ये भी पढ़ें: बाल अगर असमय सफेद होने लगे तो क्या करना चाहिए?
आलू
खीरे की तरह ही आलू को छीलकर उसके टुकड़े को आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीच तत्व होते हैं जो डार्क सर्कल्स के गहरे रंग पर काम कर उन्हें लाइट बनाते हैं।
गुलाब जल
एक फूल का नाम सोचने कहा जाये तो जहन में पहला नाम गुलाब का आता है। अपने लवर को गुलाब देने से पहले क्यों न अपने चेहरे को गुलाब की तरह बना लिया जाएं। आपको बस गुलाब जल में कॉटन बॉल्स भिगोकर रख देना है और फिर इन्हें आंखों पर रख देना है। जैसे आलू और खीरे के स्लाइड आप रखी थीं। बस वैसे ही रख दीजिए 15 मिनट के लिए। उसके बाद ठंडे पानी से आंखें अच्छे से धो लीजिए।
ये भी पढ़ें: डिप्रेशन क्या है? इसकी पहचान और इलाज कैसे किया जा सकता है!
बादाम का तेल
जैसा कि आपको पता है कि बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है। और विटामिन-ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स को लाइट करने के लिए नेचुरल बादाम ऑयल से आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। ऐसा सप्ताह में 3 बार जरूर करें, फर्क आपको खुद महसूस होगा।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply