आज के बिजी लाइफ शेड्यूल में खुद का ख्याल रख पाना मुश्किल-सा है। ऊपर से प्रदूषण, धूप, धूल, मिट्टी से चेहरा का मुरझा जाना लाजिमी है। फिर याद आता है पार्लर। पार्लर में फेसिअल करने के लगते हैं हज़ारों रुपये। पर उसका असर रहता है बस कुछ ही दिनों तक। फिर आप यूज करती हैं महँगे क्रीम और महंगे फेसवॉश। लेकिन क्या आपको पता है इन महंगे फेस वॉश में होते हैं केमिकल्स। जिसके कारण आपकी त्वचा धीरे-धीरे अपनी रंगत खोने लगती है।
फेसवॉश के रेगुलर यूज करने से आपके चेहरे को ड्राई कर देता है। साथ ही नेचुरल ऑयल को भी ख़त्म कर देता है। इससे चेहरे की चमक खो जाती है। उम्र से पहले ही आपकी गलत रूटीन के कारण आपके चेहरे में पिम्पल्स और झुर्रियां दिखने लगती है। इसलिए चेहरे में नमी और पोषक तत्व बनाए रखने के लिए नेचुरल चीज़ों को इस्तेमाल करना बहुत आवश्यक है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू उत्पादों के बारे में जिनसे आप अपने चेहरे को बेदाग और सुंदर बना सकते हैं।

पहले तो आपको समझने की जरूरत है कि सिर्फ चेहरे पर लगाने से खूबसूरती नहीं आएगी। बल्कि खूबसूरती आपको आपके खान-पान से भी आएगी। जैसे पानी दिनभर में कम-से-कम तीन लीटर पानी जरूर पीएं। हरी सब्जियां, दूध, दही, पनीर और फल का नियमित सेवन करें। जिससे आप अंदर से स्ट्रांग होंगे और साथ-ही-साथ आपके चेहरे पर रौनक बनी रहेगी। अब आते हैं घरेलू नुस्खे की पर। जिसके उपयोग से न केवल आप अपने चेहरे को स्वस्थ पाएंगी बल्कि चेहरा बेदाग और रंग भी निखर जाएगा। तो चलिए अब शुरू करते हैं नानी माँ के घरेलू नुस्खे।
ये भी पढ़ें: सावधान! आपकी फेवरेट लिपस्टिक में कहीं ये खतरनाक तत्व तो नहीं?
खीरा (Cucumber)
गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा ख्याल चेहरे की गर्मियों में ही रखनी पड़ती है। कड़कती धूप से पूरा चेहरा काला पड़ जाता है। ये जल्दी से ठीक नहीं होता। ऐसे में खीरा के इस्तेमाल से आप चेहरे पर रौनक ला सकती हैं। खीरा को कदूकस कर लें। उसका रस निकाल लें। अब एक कॉटन लें। पूरे फेस पर खीरे के रस को लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए। फिर ठंडे पानी से फेस को धो लें। चेहरा कोमल और चमक हो उठेगा। पिम्पल्स के छुटकारा के लिए खीरा रामबाण है।
बेसन (Gram Flour)
बेसन हर घर के किचन में होता है। पकौड़ा तो खूब बना कर खाई होंगी। अब इसी बेसन का यूज करेंगे हम खूबसूरती के लिए। एक बॉल लें। उसमें बेसन, दही, चुटकी भर हल्दी, हनी और कुछ बूंदे नीबू। अब इन्हें आप थोड़ा-सा गुलाब जल में घोलकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। 15 मिनट तक लगा रहने दें। अब सर्कुलेशन मोशन में घुमाते हुए चेहरा साफ लें। चेहरा साफ करने बाद कोई भी मॉस्चराइजर लगा लें। इसे चाहे तो आप रोजाना कर सकती हैं। नहीं तो हफ्ते में तीन दिन जरूर करें। इसके नियमित प्रयोग करने से चेहरा बेदाग और गोरा हो जाएगा। अगर आप वर्किंग वीमेन हैं तो इसे जरूर करें।
ये भी पढ़ें: कालेपन से हैं परेशान तो इन उपायों को अपनाएं और पाएं गुलाबी होंठ
दूध (Milk)
दूध सबसे अच्छा क्लिंजर है। फेस को साफ रखने के लिए लिए दूध का प्रयोग करें। कच्चा दूध में कुछ बूंदे नींबू का मिलाएं। उसके बाद दूध को चेहरे पर कॉटन से लगाएं और चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरे की डेड स्किन हैट जाएगी और चेहरे में रौनक आ जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)
चेहरे को फेसवॉश से धोने की बजाय मुल्तानी मिट्टी से धोएं। गर्मी के मौसम के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये ठंडक देता है। यह स्किन को टाइट करता है। इससे पिंपल्स की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। आप चाहे तो सिर्फ मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस, गुलाब जल, हनी भी मिला सकती हैं। इसके प्रयोग से झाइयों को हमेशा के लिए टाटा-बाय बाय करें।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी स्किन पर डायरेक्ट आजमाती हैं ये घरेलू नुस्खे, तो हो जाएं सावधान
चावल का आटा (Rice Flour)
चेहरे को गोरा और स्वस्थ बनाने के लिए चावल के आटे का प्रयोग करें। चावल को मिक्सी में पीस लें। उसे डब्बे में सुरक्षित रख लें। कभी भी भीगे हाथ या चम्मच का प्रयोग न करें। क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाता है। सिर्फ 15 दिनों के हिसाब से ही पीस कर रखें। अब चावल के आटे में दही या फिर कच्चा दूध, गिल्सरीन, नारियल तेल के कुछ बूंदे। सभी को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। कुछ ही दिनों के उपयोग से आप अपने चेहरे में अलग-सा निखार पाएंगी। ये थे कुछ टिप्स जो आप नियमित रूप से रोजाना करें। और पाएं खूबसूरत और बेदाग चेहरा।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply