सोने का सबसे सही तरीका क्या है? जानें गलत सोने का नुकसान

सोने का सबसे सही तरीका क्या है? जानें गलत सोने का नुकसान

ऐसा माना जाता है कि इंसान के सोने के तरीके का असर इसके स्वास्थ्य पर पड़ता है। देखा जाए तो ये बाते यह सच भी हैं। हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से सोता है। लेकिन आमतौर पर ज्यादातर लोग को सोने का सही तरीका कभी मालूम नहीं होता है। जिसके चलते वे अपने सोने के गलत तरीके को कभी ठीक नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सोने का सही तरीका क्या है और उसके फायदे और नुकसान क्या हैं। इतना ही नहीं हम ये बताएंगे कि गलत तरीके से सोने का आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

सोने का सही तरीका क्या है?

सही सोने की पोजीशन

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बाईं तरफ करवट लेकर सोने से अच्छी नींद आती है। न यह केवल सामान्य व्यक्ति के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। इसे नींद के लिए सबसे सही माना जाता है। हर व्यक्ति के शरीर को इस पोजीशन में सोने से आराम मिलता है।

सोने का स्टारफिश पोजीशन

स्टारफिश पोजीशन सोने की सबसे अच्छी स्थिति है। स्टारफिश पोजिशन में सोने के लिए, बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को इस तरह से फैलाएं ताकि पैरों के बीच की दूरी कम हो जाए। और अपने हाथों को ऊपर उठाकर सिर के पास रख दें। यह एक आरामदायक पोजिशन है और इससे नींद भी अच्छी आती है।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी स्‍किन पर डायरेक्‍ट आजमाती हैं ये घरेलू नुस्खे, तो हो जाएं सावधान

पीठ के बल सोना

सोने का सबसे सही तरीका क्या है? जानें गलत सोने का नुकसान

ज्यादातर लोग आमतौर पर इसी स्थिति में सोते हैं, क्योंकि इसे सबसे आम नींद की स्थिति माना जाता है। यह एक ऐसी आरामदायक पॉजिशन है जिसमें न केवल शरीर को आराम मिलता है, बल्कि यह पोजिशन शरीर के विकारों को दूर करने में भी मदद करता है।

भ्रूण की स्थिति में सोना

सोने की सही पोजिशन तहत भ्रूण की स्थिति में सोना भी सबसे अच्छी मानी जाती है। भ्रूण की स्थिति में घुटने छाती की तरफ थोड़ा झुके हुए होते है। यह पोजीशन आसान और आरामदायक होता है। क्योंकि इस पोजिशन में व्यक्ति बहुत आराम से करवट ले पाता है और हड्डियों में ज्यादा तनाव नहीं होता है।

सोने के तरीके और उनके फायदे और नुकसान

बायीं तरफ सोना पाचनशक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। हमारे शरीर में चूँकि पैंक्रियाज बाईं तरफ होता है इसलिए बाईं ओर शरीर का पोजिशन करके सोने से स्वाभाविक रूप से ये बेहतर काम करता है। खाना खाते बहुत आसानी से भोजन पेट तक पहुँच जाता है लेकिन जब उसे सही से पचने का समय आता है तो हमारे गलत तरीके से सोने की वजह से पैंक्रियाज सही काम नहीं करता है इसलिए शरीर में दूसरे विकार पैदा होते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है जब भी हम सोएं सही पोजिशन में सोएं ताकि आसानी से अग्नाशय के एंजाइम काम कर सकें।

ये भी पढ़ें: आम आदमी में बहुत सामान्य दिखने वाले ये लक्षण हैं कैंसर होने की निशानी

अगर पैंक्रियाज के निकलने वाले एंजाइम का स्राव ठीक से होता तो पाचन में सुधार आएगा। बाईं पोजिशन में सोने से आपके भोजन में पाचन एंजाइमों को सही तरीके से उपयोग होता है। भोजन के पाचन के लिए सबसे आवश्यक पाचन एंजाइम (गैस्ट्रिक रस) होता है जो भोजन को मिलाकर पाचन को आसान बनाता है। बाईं ओर सोने से पाचन सही ढंग से होता है।

बायीं ओर सोना हार्ट के लिए लाभदायक

पैंक्रियाज की तरह ही हृदय भी हमारे शरीर में बाईं ओर स्थित होता है। इसलिए बाएं करवट सोना हृदय में रक्त का प्रवाह के लिए लाभदायक होता है। बाएं पोजिशन सोने बहुत आसान तरीके रक्त होता है। हृदय मजबूत हो जाता है। ऐसा करने से हृदय रोग का खतरा नहीं होता है।

गर्भवती महिला को कैसे सोना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा लंबे समय तक अपनी बाईं तरफ करवट लेकर सोएं ताकि पीठ पर ज्यादा दबाव न पड़े और गर्भाशय और भ्रूण में रक्त प्रवाह सही से हो। बाएं करवट सोने से पोषक तत्व भी गर्भनाल तक बहुत आसानी से पहुंच जाते हैं, जिससे शिशु का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

सोने का सबसे सही तरीका क्या है? जानें गलत सोने का नुकसान

खर्राटा रोकने के लिए कैसे सोएं?

आमतौर पर खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, पर यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बाईं ओर करवट करके सोने से खर्राटे नहीं आते। इसका कारण यह है कि इस पोजीशन में सोने से जीभ और गला न्यूट्रल पोजीशन में रहता है जिसके चलते वायुमार्ग से सांस लेना आसान हो जाता है और खर्राटे नहीं आते हैं।

ये भी पढ़ें: बाजार से आई सब्जियों को कोरोना से बचाव के लिए इस तरह करें साफ

बाएं पोजिशन सोने का नुकसान

  • बाएं करवट सोने से पेट और फेफड़ों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से आपको समस्या हो सकती है।
  • बाएं पोजिशन लगातार सोने से कंधे और हाथ सुन्न हो सकते हैं , जिसकी वजह से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
  • बायीं तरफ करवट करके जो लोग सोते हैं उन्हें कंधों में दर्द शुरू हो सकता है जो जल्दी ठीक नहीं होता है। इसलिए एक ही करवट न सोएं। पोजिशन बदलते रहें।
  • बाईं पोजिशन सोने से कई बार व्यक्ति की जीभ दांतों से कट सकती है। कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं बाईं ओर सोने से कई बार गर्दन में अकड़न हो सकती है।

दाएं पोजिशन सोने का फायदा

  • दाएं करवट सोना अनिद्रा की बीमारी दूर करने में मदद कर सकता है।
  • दाहिनी पोजिशन सोने के फायदे ये है कि यह उम्र बढ़ने से रोकता है।
  • यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

दाएं पोजिशन सोने का नुकसान

  • दाईं ओर करवट सोने से रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है।
  • कुछ विशेष मामलों में, सोते समय दाहिने कान को दबाने के कारण दर्द हो सकता है।
  • दाएं पोजिशन में सोने से कंधे में अधिक तनाव हो सकता है।

उल्टे पेट सोने का फायदा

पेट के बल सोने से पेट की चर्बी दूर करने में मदद मिल सकती है।
पेट के बल सोने से माहवारी के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
उल्टे सोने के से बुरे सपने कम आते आते हैं।

पेट के बल सोने का नुकसान

ये भी पढ़ें: केमिकल वाले महंगे फेसवॉश को छोड़िए और आजमाइए ये घरेलू सामान

  • उल्टे पेट सोने से शरीर में हार्मोन के संतुलन का संतुलन बिगड़ सकता है और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे पोजिशन सोने से तनाव, अवसाद और मनोदशा भी बिगाड़ पैदा हो सकती है।
  • पेट के बल होने सोने से चेहरा दब जाता है और चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं। चेहरा कभी-कभी लाल भी हो जाता है, जो कई मिनटों तक वैसा ही रह सकता है।
  • आपको अगर उल्टा सोने की आदत है, तो आप दिल की बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।
  • उल्टा पेट सोना सांस की तकलीफ और अस्थमा सहित सांस की समस्याओं का कारण बन सकती है।
  • नाक और मुंह की मांपेशियों पर उल्टा सोने से अधिक दबाव बनता है जिसके चलते मुंह से झाग और नाक से खून निकल सकते हैं।
  • अगर आप एक महिला हैं और आपको उल्टा सोने की आदत है, तो आपके स्तनों का आकार खराब हो सकते हैं।

सीधे सोने के फायदे

सीधे सोने से कमर में दर्द नहीं होता है।
गर्दन में अकड़न कभी पैदा नहीं होती है।
हार्ट से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
पाचनशक्ति पर गलत प्रभाव नहीं पड़ता है।

सीधी सोने के नुकसान

  • लंबे समय तक सीधे सोने से हड्डियों में सूजन आ सकती है, इसलिए करवट लेना बहुत जरूरी है।
  • एक-दूसरे के ऊपर दोनों पैरों के साथ सीधा होकर सोने से पैर सुन्न हो सकते हैं।

ऊपर दिए गए सोने तरीकों से आप अपने जीवन और स्वास्थ्य को सही रख सकते है। सोने की दिशा और स्थिति को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। सोना जीवन के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए सही तरीके से सोना बहुत जरूरी होता है। आपको अगर ऊपर बताए गए तरीकों में सोने में कोई भी दिक्कत आए तो फिर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.