खाने का सबसे अच्छा तेल कौन-सा होता है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

खाने का सबसे अच्छा तेल कौन-सा होता है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

तेल के बिना इंसान के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, क्योंकि इसका संबंध सीधे हमारे पेट से जुड़ा है। हमारे खाने का ये सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन तेल का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

खाने के तेल को लेकर आमतौर पर लोग अधिक गंभीर नहीं होते हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग गलत तेल का चुनाव कर लेते हैं तो सेहत को नुक़सान पहुंचाता है। कभी-कभी इसका इस्तेमाल परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

तेल के इस्तेमाल को लापरवाही ठीक नहीं है। इसको लेकर आपकी थोड़ी-सी लापरवाही आपके परिवार की सेहत पर भारी पड़ सकती है। तो आइए, तेल, फैट और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बारीकियों को लेकर जानते हैं।

देसी घी (Ghee)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 68%
स्मोक पॉइंट: 255 डिग्री सेल्सियस
खासियत: यह सैचुरेटेड फैट होने के बावजूद आसानी से पचता है। लुब्रिकेशन अच्छा है।
कमी: इसका सीमित मात्रा में सेवन (रोजाना आधा-एक चम्मच) करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन क्या है? इसकी पहचान और इलाज कैसे किया जा सकता है!

सरसो तेल (Mustard Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 4%
स्मोक पॉइंट: 258 डिग्री सेल्सियस
खासियत: सरसो का तेल भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यह सभी तरह के तेलों में सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 और मूफा की मात्रा भरपूर होता है। यह मालिश से लेकर कुकिंग तक के लिए ठीक होता है।
कमी: करीब 40 फीसदी के करीब यूरेसिक एसिड होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें सबसे अधिक मिलावट होने की आशंका होती है।

कनोला ऑयल (Canola Oil)

सैचुरेटेड फैट: 6%
स्मोक पॉइंट: 250 डिग्री सेल्सियस
खासियत: इसमें भी सरसों का ही मॉडिफाइड रूप होने के चलते सरसों तेल की सारी खासियतें हैं। कनोला में मूफा अच्छी मात्रा में है। इसका यूरेसिक एसिड न होना प्लस पॉइंट है।
कमी: यह बहुत पॉपुलर नहीं है।

ये भी पढ़ें: हमारी 7 आम गलत आदतें जिसकी वजह से हमें होना पड़ता है जॉइंट पेन का शिकार

ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 14%
स्मोक पॉइंट: 180 डिग्री सेल्सियस।
खासियत: ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होती है। एक्स्ट्रा वर्जिन (ऑलिव को पहली बार निचोड़कर निकाला गया) की क्वॉलिटी बेस्ट है, जबकि एक्स्ट्रा लाइट (कम
फ्लेवर वाला प्रोसेस्ड ऑयल) कुकिंग के लिए ज्यादा इस्तेमाल होता है।
कमी: इसका सब्जी बनाने में इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।

सोयाबीन ऑयल (Soybean Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 14%
स्मोक पॉइंट: 252 डिग्री सेल्सियस।
खासियत: सोयाबीन ऑयल में ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होता है। तलने के लिए यह तेल अच्छा है।
कमी: सोयाबीन ऑयल में ओमेगा 3 और 6 का रेश्यो अच्छा नहीं है।

ये भी पढ़ें: शुगर कंट्रोल करना नामुमकिन नहीं, बस लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

सनफ्लावर ऑयल (Sunflower Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 12%
स्मोक पॉइंट: 245 डिग्री सेल्सियस।
खासियत: सनफ्लावर ऑयल में सैचुरेटेड फैट कम मात्रा में होता है। ओमेगा 6 इसमें लगभग 62% होता है। कुछ कंपनियां पैक्ड फूड में इस तेल का इस्तेमाल करती हैं।
कमी: ओमेगा 3 नहीं होने की वजह से इसे अच्छा तेल नहीं माना जाता है।

मूंगफली तेल (Peanut Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 19%
स्मोक पॉइंट: 260 डिग्री सेल्सियस।
खासियत: ओमेगा 3 की मात्रा लगभग मूंगफली तेल में नहीं पाया जाता है, जबकि ओमेगा 6 तकरीबन 32% के आसपास होता है। तलने के लिए यह तेल अच्छा होता है।
कमी: इसका नाकारात्मक पहलू ये है कि इसमें ओमेगा 3 नहीं होता। कुछ लोगों को इसकी महक भी तीखी लगती है।

ये भी पढ़ें: नाश्ता नहीं करने का सेहत पर क्या असर पड़ता है?

राइसब्रैन ऑयल (Ricebran Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 17%
स्मोक पॉइंट: 240 डिग्री सेल्सियस
खासियत: राइसब्रैन ऑयल में ओमेगा 3 केवल 1% और ओमेगा 6 तकरीबन 38% पाया जाता है। दूसरे तेलों के मुकाबले इसकी कीमत कम होता है।
कमी: ओमेगा 3 और ओमेगा 6 का रेश्यो अच्छा नहीं।

नारियल तेल (Coconut Oil)

सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

सैचुरेटेड फैट: 92%
स्मोक पॉइंट: 230 डिग्री सेल्सियस
खासियत: नारियल तेल में लुब्रिकेशन अच्छा होता है। ये पचता भी बहुत आसानी से है। खाने के अलावा मालिश के लिए भी अच्छा है।
कमी: ओमेगा 3 न के बराबर होता है इसमें। सैचुरेटेड फैट काफी अधिक मात्रा में होता है। स्वाद सबको पसंद नहीं आता है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.