दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन होता है?

दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन होता है?

आप हर दिन दूध या दही का सेवन करते हैं पर क्या आपको मालूम है कि इन दोनों में से सबसे अधिक हेल्दी कौन-सा होता है। अमूमन रात को सोते समय एक गिलास दूध पीने या ब्रेकफास्ट में दही का सेवन करने की परंपरा रही है। भारत से साउथ के के राज्यों में खाने के साथ दही अनिवार्य रूप से लेने की प्रथा रही है। देखा जाए तो दोनों के स्वास्थ्य लाभ काफी हैं।

दूध में जहां कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। यह हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि लगभग सारे मिनरल्स दूध में पाए जाता हैं। वही दूसरी तरफ दही में प्रोबायोटिप्स होता है जो हमारी आंत को स्वास्थ्य यानी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध की तरह दही भी हमारे इम्यून सिस्टम के बूस्ट करता है। दूध और दही का डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा खपत भी है।

दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन?

अब सवाल उठता है कि दूध और दही में कौन-सा सबसे हेल्दी विकल्प है। सच कहा जाए तो दोनों में अंतर करना काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं आप यह कह पाना भी मूश्किल है कि दूध के बेनेफिट दूसरे सबसे पॉपुलर डेयरी प्रोडक्ट दही के फायदों से ज्यादा हैं। देखा जाए तो दूध और दही दोनों के अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग फायदे हैं। लेकिन हम यहां आपको फिर भी बताएंगे कि दोनों में से सबसे ज्यादा हेल्दी ऑप्शन क्या हो सकता है औक क्यों हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? जानें किसमें होती है क्या खासियत

दूध और दही में सबसे अधिक फायदेमंद कौन?

दूध (Milk)

दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन?

दूध की बाजार में कई किस्में हैं। जैसे- फुल क्रीम, सोया मिल्क, सिंगल टोंड से लेकर फ्लेवर्ड मिल्क और डबल टोंड मिल्क वगैरह। दूध स्वस्थ हड्डियों का निर्माण करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर हेल्दी रहता है। दूध में जो पोषक तत्व मौजूद होता है उसके बीच तुलना करने पर पता चलेगा कि दोनों सबसे फायदेमंद कौन-सा है। गाय के 100 मिलि लीटर दूध में 3.2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा दूध में 4.4 ग्राम फैट, 4.9 ग्राम कार्ब्स और 72.8 कैलोरी पाई जाती है।

दही (Curd)

दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन?

दूध की तरह ही दही की भी बाजार में कई किस्में हैं। जैसे- वसा रहित दही, स्वाद वाला दही, फ्लेवर वाला दही वगैरह। दही के अनूठे स्वाद की वजह से इसको भोजन के साथ या अलग से भी खाया जा सकता है। दूध की तुलना में दही असानी से पचता है। अच्छी बैक्टीरिया से भरे होने को कारण दही खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। लगभग 12 ग्राम प्रोटीन 1 औंस ग्रीक दही में होता है। यह जानकर आपको ताजूब होगा कि 100 ग्राम दही में 106 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। लगभग 15 से 17 ग्राम कार्ब्स सामान्य दही में होते हैं। जबकि ग्रीक योगर्ट में 8 से 9 ग्राम होते हैं।

ये भी पढ़ें: नाश्ता नहीं करने का सेहत पर क्या असर पड़ता है?

कौन-सा ऑप्शन दोनों में बेहतर

पोषण के मामले में दूध और दही बहुत अंतर नहीं है, दूध में फिर भी दही से अधिक पोषण तत्व होता है। इसके साथ-साथ यह आंत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही संक्रमण से को रोकने के अपने अद्वितीय गुणों के कारण दूध की तुलना में पचाने में भी आसान है। आप अधिक लाभ पाने के लिए दोनों को अपने डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.