हम सब हमेशा से सुनते आएं है कि अगर हड्डियों को मजबूत बनाना है तो हमेशा कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें। लेकिन विशेषज्ञों का मानना कुछ और है। विशेषज्ञों का मानना है कि हड्डियों की सेहत हमारी जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर निर्भर करती है। सेहतमंद आहार का सेवन के अलावा धूम्रपान और अल्कोहल से दूरी के साथ-साथ कसरत भी जरूरी है।
हड्डियों की मजबूती के लिए सभी व्यायाम समान नहीं होते हैं। हड्डियों के लिए सप्ताह में तीन बार व्यायाम करने की ही जरूरत होती है। यह वेट ट्रेनिंग से संबंधित होने चाहिए। क्योंकि इससे हड्डियों पर दबाव बनता है। जिसके बाद हड्डियों का अधिक विकास होता है और मजबूती बढ़ती है। इसमें तैराकी और साइकिलिंग मददगार साबित होते हैं।

ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने का मुख्य कारण क्या होता है? जानें लक्षण और घरेलू उपचार
हड्डियों के मजबूती के घरेलू उपाय
- कैल्शियम के लिए खाने में गुड़ को शामिल करना चाहिए। गुड़ खाने से कैल्शियम और आयरन दोनों ही हमारे शरीर को मिलते हैं।
- अपने डाइट में मशरूम को शामिल करें। क्योंकि मशरुम में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी 12 और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।
- फैटी फिश को विटामिन डी और कैल्शियम का स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए इसका सेवन करें।

हड्डियों को कमजोर बनाने वाली आदतें
- प्रोटीन बहुत अधिक खाने से शरीर में एसिडिटी बनने लगती है जिसके कारण कैल्शियम टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करें।
- तनाव के कारण भी हड्डियां कमजोर होती है। क्योंकि स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है।
ये भी पढ़ें: दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन होता है?
क्या करें?
हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए नियमित रुप से व्यायाम जरूर करें। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां हड्डियों के विपरीत खिंचती हैं। जिससे कि हड्डियों में उत्तेजना पैदा होने लगती है और इसी कारण हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply