आज का समय ऐसा है कि कोई-न-कोई बीमारी हमें जकड़ी हुई है। किसी-न-किसी दर्द से इंसान परेशान है। चाहे वह बड़ी बीमारी हो या फिर छोटी। लोगों की खान-पान, उनकी खराब दिनचर्या, अधिक तनाव लेने से, या फिर शराब या फिर धूम्रपान करने से आज बहुत ही कम उम्र में लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। किसी को पेट की समस्या तो किसी को आंखों की समस्या कुछ न कुछ परेशानियों से हम जूझ रहे होते हैं। फिर हम डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे होते हैं।
ऐसे ही एक बीमारी आज आम होते जा रही है और खास कर कम उम्र के लोग इसके चपेट में आ रहे हैं वो है नस ब्लॉकेज की परेशानी। नसों में ब्लॉकेज होने से कई और भी परेशानियां आती है। जैसे कि दिल की समस्या, शरीर में सूजन रहना आदि। ऑफिस में दिनभर बैठे रहना पड़ता जबकि हमारे शरीर को मोवमेंट की जरूरत होती है।
मूवमेंट होने से हमारी शरीर की सारी नसें खुलती है और खून के प्रभाव को शरीर में सही ढंग से काम कराती है। इसलिए नसों की ब्लॉकेज को दूर करने के लिए घरेलू उपाय भी अपनाएं इससे आप दर्द से राहत पाएंगे।
ये भी पढ़ें: किचन में खाना बनाते-बनाते कर सकते हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज
एक्सरसाइज और योग

हर व्यक्ति को एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज योग करने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। एक्सरसाइज और योग करने से यह शरीर के अंगों को खोलता है और खून का प्रभाव सही रखता है।
योग में भुजंगासन है जोकि शरीर से थकावट दूर करता है और मोटापा कम करता है। शलभासन योग करने से शरीर के कई हिस्सों के नस्से जैसे कि कंधें, पेट, कमर का निचला हिस्सा, पैर, और छाती को खोल देता है। ये आसन कमर को मजबूत बनाता है जिससे नसों की ब्लॉकेज दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें: क्या आप डार्क सर्कल से परेशान हैं? तो अपनाएं ये खास उपाय
बादाम का सेवन

बादाम खाने से दिमाग बढ़ता है ये तो आप सुने ही होंगे लेकिन यह नसों की ब्लॉकेज को भी दूर करता है ये शायद नहीं सुना होगा। जी हां ये नसों की ब्लॉकेज को दूर करने के साथ-साथ बादाम का सेवन पेट दर्द और कब्ज जैसे परेशानी से भी निजात दिलाता है। हर रोज सुबह खाली पेट 5 से 10 भीगें बादाम खाने से आपकी नसों की ब्लॉकेज जैसे समस्या दूर हो जाएगी।
बादाम के साथ-साथ आप अखरोट की 4 गिरी और किशमिश भी खा सकते हैं। बस रात में सोते वक्त बादाम पानी में डालकर छोड़ दीजिए और सुबह खाली पेट इसे खा लीजिये। इससे आपके आँखों की रोशनी भी बढ़ेगी साथ ही बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें: दूध और दही में से सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी कौन?
लहसुन-दूध का सेवन

कभी-कभी नसों के ब्लॉकेज से दर्द बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। इसलिए जिसे नसों में ब्लॉकेज की समस्या है वे दूध में लहसुन की चार-पांच कलियां डालकर दूध और लहसुन दोनों को खाएं। इससे आपको भय फायदा होगा। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें और उसे गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
फिर पांच लहसुन की कलियां को छील कर दूध में डाल दें और पांच मिनट के बाद गैस बंद कर दें। गर्म-गर्म इस दूध को पी लें और लहसुन को भी खा लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप चीनी डाल सकते हैं। इसके जबरदस्त फायदे होते हैं। इससे दर्द में जल्द राहत मिलेगा और इससे शरीर की बंद नसें खूल जाएगी।
ये थे कुछ घरेलू उपाय। लेकिन इसकी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएं तो डॉक्टर को दिखाएं।
नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply