खजूर नहीं खजूर की बर्फी से खोलें रोजा, जानें लजीज डिश की आसान रेसिपी

खजूर नहीं खजूर की बर्फी से खोलें रोजा, जानें लजीज डिश की आसान रेसिपी

रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान को रमादान और माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। रमजान के महीने में सभी अल्लाह की इबादत करते हैं। पूरे दिन रोजा रखते हैं और शाम में खजूर खाकर अपना रोजा तोड़ते हैं।

कहा जाता है कि मोहम्मद पैगंबर भी अपना रोजा तीन खजूर खाकर खोलते थे। इसलिए सभी अपना रोजा खजूर खाकर ही रोजा तोड़ते हैं। इफ्तार के समय खजूर के अलावा बहुत सारे पकवान बनाए जाते हैं।

लेकिन खजूर एक ऐसा चीज़ है जो सबसे अजीज है। क्यों न आज खजूर की बर्फी बनाई जाए। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

ये भी पढ़ें: रमजान में सहरी के वक्त ऐसा क्या पीएं जिससे न लगे दिन में प्यास!

बनाने की सामग्री

  • अखरोट- ½ कप
  • खजूर- 1 कप
  • घी – ½ टेबल स्‍पून
खजूर नहीं खजूर की बर्फी से खोलें रोजा, जानें लजीज डिश की आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: रोजा रखने का आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट्स व्यू

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले खजूर लें और उनके बीज निकाल दें। फिर खजूर और अखरोट के छोटे-छोटे टुकड़े कर अलग रख लें।

स्टेप 2: इसके बाद धीमी आंच पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए छोड़ दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें अखरोट के टुकड़े डालकर फ्राई करें। अखरोट फ्राई हो जाएं तब इसे निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 3: अब उसी कड़ाही में खजूर डालें और धीमी आंच पर फ्राई करें। जब खजूर पिघलने लगे तब इसमें अखरोट डाल दें और लगभग पांच मिनट तक फ्राई करें।

स्टेप 4: फ्राई करने पर अखरोट और खजूर आपस में चिपक जाएगे। तब आप गैस ऑफ कर दें। आप चाहे तो इसमें मेवा भी डाल सकते हैं।

स्टेप 5: अब एक प्लेट लें और उस प्लेट में घी की कुछ बूंदे डाल दें। घी पूरे थाली में फैला दें। इससे खजूर चिपकेगा नहीं। अब खजूर अखरोट के मिश्रण को प्लेट में निकाल दें और चारों तरफ से अच्छे से बराबर फैला लें। इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 6: 10 मिनट के बाद आप जैसा चाहे वैसा आकर में काट लें। बस तैयार है आपकी खजूर की शानदार बर्फी। खजूर की बर्फी को आप एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इसे आप हफ्तेभर से ज्‍यादा समय तक खा सकते हैं।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.