फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल ज्यादातर व्रत के समय में ही किया जाता है। हलवा, लड्डू, पूड़ी और कई लजीज डिश बनाएं जाते हैं। सिंघाड़े के आटे में आयरन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स, रायबोफ्लेबिन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि सिंघाड़े में भैंस के दूध की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक खनिज लवण और क्षार तत्व पाया जाता है।

यही नहीं वैज्ञानिकों ने भी इसे ताकतवर और पौष्टिक तत्वों का खजाना बताया है। इस फल में कई औषधीय गुण हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि यह एक मल्टी न्यूट्रियेंट आटा है। और इसका नियमित सेवन करने पर शरीर में बहुत से पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। यही कारण है कि इस आटे का सेवन शुगर के मरीज को करने कहा जाता है।

जैसा कि मालूम है कि सिंघाड़ा एक जलीय पौधा है। इसलिए जाहिर है कि इसकी तासीर ठंडी होगी। इसलिए ये सिर्फ शुगर पेशेंट वाले लोगों के लिए ही नहीं बल्कि वात, पित्त और कफ जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। यही नहीं सिंघाड़े का आटा त्वचा, बालों और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: वेजिटेरियन हैं तो कोई बात नहीं, इन चीजों से पूरी करें बॉडी में प्रोटीन की कमी

तो आइए आज जानते हैं इसके फायदे-

वजन घटाने में मददगार

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

सिंघाड़े के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है साथ ही इसमें लो इन सोडियम होता है। कहने का मतलब ये है कि सिंघाड़े के आटे में सोडियम की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य पौष्टिक तत्व शरीर को ऊर्जा पहुंचाते है। इसलिए यह वज़न घटाने में बहुत मददगार करता है। चूंकि ये खाने में भारी होता है इसलिए यह भूख को कम कर थोड़े खाने में ही पेट भर देता है।

थायरॉयड में लाभदायक

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

जैसा कि मालूम है कि थायरॉयड की समस्या तब होती है जब थायरॉयड नामक ग्लैंड ठीक से काम नहीं करता। जिससे थायरॉयड के रोगियों को थकान, वजन में गिरावट, बाल झड़ना तनाव, हाई बीपी की परेशानी होने लगती है। ऐसे में सिंघाड़े का आटा बहुत फायदेमंद होता है। थायरॉयड के मरीज को यह आटा ज़रूर खाना चाहिए। इससे शरीर में आयोडीन की कमी नहीं होगी और ज़िंक व आयरन के पौष्टिक तत्व थायरॉयड को नियंत्रित रखेगा।

ये भी पढ़ें: रेग्युलर टूथब्रश के मुकाबले इलेक्ट्रिक टूथब्रश बेहतर कैसे? जानें इसके बेमिसाल फायदे

हड्डी और खून का विकास

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

सिंघाड़े के आटे का रेगुलर सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इस आटे में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही सिंघाड़े के आटे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे खून की कमी नहीं होती और अनेमिया जौंडिस जैसे रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

शरीर को पोषण

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

शरीर के लिए सभी जरूरी पोषण जैसे कि कैल्सियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, आयोडीन, मैंगनीज, विटामिन बी-6, विटामिन सी, जिंक, फास्फोरस आदि सिंघाड़े के आटे में मौजूद है। इसलिए अपनी डाइट में सिंघाड़े का आटा को शामिल करें।

ये भी पढ़ें: अगर आप धूप सेंकने के ये 13 हेल्थ बेनेफिट्स जान लें तो आपके होश उड़ जाएंगे

कब्ज से राहत

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो आपको सिंघाड़े के आटे सेवन जरूर करना चाहिए। सिंघाड़े के आटे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह पेट को साफ रखती है। इसके सेवन से पाचन संबंधी सभी समस्याएं भी दूर होंगी।

डायबिटीज कंट्रोल

फास्ट के दौरान क्यों इस्तेमाल किया जाता है सिंघाड़े का आटा, जानें इसके 6 फायदे

सिंघाड़े का आटा ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। मालूम ही होगा कि डायबिटीज के पेशेंट को फाइबर, विटामिन्स और प्रोटीन रिच आहार खाना चाहिए। और यह सब सिंघाड़े के आटे में मौजूद होता है। इसलिए डॉक्टर भी शुगर मरीज को सिंघाड़े का आटा खाने की सलाह देते हैं।

सिंघाड़े के आटे में मौजूद सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को उर्जावान बनाते हैं। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन करें।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.