हमारे शरीर को कई और पोषक तत्वों की तरह प्रोटीन (Protein) की भी जरूरत होती है। इसका सबसे बड़ा स्त्रोत है नॉनवेज। यही वजह है कि जो वेजिटेरियन हैं, अक्सर उनके शरीर में प्रोटीन की कमी पाई जाती है।
ऐसे में जो लोग प्योर वेजिटेरियन हैं उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है कि इसकी कमी को वे कैसे पूरा करें। किन सोर्सेज के जरिए इसकी भरपाई करें? यह सवाल आम है। दरअसल, पुरुष और महिला की बॉडी में अलग-अलग मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है।
जहां पुरुषों को रोजाना 55 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है, वहीं महिलाओं को 45 ग्राम प्रोटीन की जरूरत हर दिन होती है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खाएं जिससे नॉनवेज खाए बगैर बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें: सामान्य से दिखने वाले ये लक्षण हैं हार्ट डिजीज के संकेत, बरतें ये एहतियात
दाल का सेवन
100 ग्राम मसूर दाल में 17 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
100 ग्राम मूंग दाल आपको 7.02 ग्राम प्रोटीन देती है।
100 ग्राम राजमा 21 ग्राम प्रोटीन देता है।
100 ग्राम उड़द दाल खाने से 25 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पूरी करेगी।
100 ग्राम चना दाल अगर खाते हैं तो 20 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
100 ग्राम अरहर दाल में आपको 22 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
100 ग्राम लोबिया में आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

ये भी पढ़ें: World Health Day पर जाने सेहतमंद रहने का सीक्रेट राज, बस रोज करें ये 5 काम
सब्जियों का सेवन
100 ग्राम पालक में 2.9 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
आधा कप ब्रोकली में 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
100 ग्राम फ्रेंच बीन्स लेने से 5 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
ढाई सौ ग्राम मटर में 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
3 मीडियम आलू में 5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
एक कप पकी लीमा बीन्स में 11.6 ग्राम प्रोटीन मिलता।
250 ग्राम चुकंदर खाने से 4 ग्राम प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
कॉर्न यानी मक्का अगर आधा कप लेते हैं तो 2.5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
250 ग्राम भिंडी खाने से 5 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

ये भी पढ़ें: अगर आप धूप सेंकने के ये 13 हेल्थ बेनेफिट्स जान लें तो आपके होश उड़ जाएंगे
फलों का सेवन
एक कप कीवी में 2.05 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
अमरुद आधा कप खाने से 2.11 प्रोटीन मिलता है।
एक कप आडू में 1 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
100 ग्राम खरबूज में 0.6 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
एक कप एवोकाडो में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
100 ग्राम अंगूर खाने से 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
100 ग्राम चेरी में 1 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

दूसरे स्त्रोत
आपको एक गिलास दूध में 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
100 ग्राम दही में 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
सूखे मेवे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply