मुंबईः सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग और बिग बॉस 14 होस्टिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा सुर्खियों में हैं। अर्पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक के बाद एक कई प्लेट्स तो नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता एक रेस्टोरेंट में अपनी फ्रेंड के साथ बैठी हैं। वह वीडियो में एक के बाद एक प्लेट्स को तोड़ती नजर आ रही हैं। सलमान की बहन अर्पिता बैठे-बैठे अपनी फ्रेंड से बात कर रही हैं और अपने बगल में रखी प्लेट्स को फ्लोर पर फेंकती जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: आदित्य की वेडिंग रिसेप्शन में पत्नी संग गोविंदा ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल
दरअसल, अर्पिता का यह वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का है। सच कहा जाए तो अर्पिता ने ये प्लेट्स गुस्से में नहीं तोड़े, बल्कि यह एक तरह की फन एक्टिविटी थी। अर्पिता ने सिर्फ एक ही बार ऐसा नहीं करती है। वीडियो के अगले पल में देखा जा सकता है कि वो अपनी फ्रेंड से बात करते हुए हंस रही हैं और प्लेट्स को फेंकती जा रही हैं।
ऐसा करते समय उनके साथ और दूसरी महिलाएं भी नजर आ रही हैं। अपना यह वीडियो अर्पिता खान शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है।अर्पिता ने इससे पहले अपने बेटे आहिल का वीडियो भी एक शेयर किया था।
ये भी पढ़ें: BJP को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बड़ा झटका, RSS के मुख्यालय में भी हारी
इस वीडियो में जहां अर्पिता रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती नजर आती हैं तो वहीं बेटा आहिल घर पर प्लेट्स को फेंकते नजर आए। बता दें, अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में अपने पति आयुष शर्मा संग अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। तब उन्होंने अपनी और पति आयुष की फोटो शेयर की थी।
Leave a Reply