आज हम बनाएंगे राजगीरा का डोसा, जानें बनाने की रेसिपी

आज हम बनाएंगे राजगीरा का डोसा, जानें बनाने की रेसिपी

कोई भी व्रत हो तो हम कुट्टू का आटा और साबूदाने की खिचड़ी, समा चावल और सिंघाड़े के आटे तक का इस्तेमाल करते हैं। एक ऐसा ही हेल्दी ऑप्शन है राजगीरा का आटा। राजगीरा का आटा अमरनाथ के पौधे के बीज से तैयार किया जाता है। इसे व्रत के समय तो खाया ही जाता है साथ ही अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो राजगीरा एक अद्भुत खाद्य पदार्थ है। साथ ही इससे स्वादिष्ट व्यंजन भी बना सकते हैं।

राजगीरा के आटे में अधिकांश अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होगा। इसमें कैल्शियम के अलावा, राजगीरा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह एनीमिया से भी बचाता है। इसके आटे से आज हम बनाएंगे राजगीरा का डोसा। यह न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। तो चलिये जानते हैं, राजगीरा डोसा बनाने की रेसिपी।

ये भी पढ़ें: आइए आज बनाते हैं कॉर्न डोसा, यह खाने में लजीज और बनाने में है आसान

बनाने की सामग्री

  • राजगीरा का आटा – 2 कप
  • छाछ/दही – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी – आवश्यकतानुसार
आज हम बनाएंगे राजगीरा का डोसा, जानें बनाने की रेसिपी

ये भी पढ़ें: ज्वार डोसा होता है बेहद स्वादिष्ट, जानें ग्लूटेन फ्री डोसा बनाने की विधि

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले एक साफ बड़े प्याले में राजगीरा का आटा लें। इसके बाद इसमें छाछ और पानी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक इसे मिलाएं। (अगर आप छाछ की जगह दही का उपयोग कर रहे हैं, तो दही को सूखी सामग्री में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें, इसे कम से कम 2 घंटे के लिए भीगने दें।)

स्टेप 2: इसके बाद डोसा बनाने से ठीक पहले इसमें कटा हरा धनिया डालें। और फिर एक गर्म लोहे के तवे पर एक चम्मच घी डालें और उस पर फैला दें।

स्टेप 3: अब बैटर को एक कलछी से तवे पर फैलाकर डालें और फिर इसे गोलाकार में फैला लें।

स्टेप 4: इस बैटर को 2 मिनट तक पकने दीजिए। और फिर इसे तवे से उतारकर प्लेट में रख लीजिए। बस बनकर तैयार है राजगीरा डोसा। इसे गर्मागर्म सर्व करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.