एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में आईं, किसानों को बताया सैनिक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में आईं, किसानों को बताया सैनिक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर हैं। आज उनके आंदोलन का 12वां दिन है। उन्हें बॉलीवुड का साथ भी मिल रहा है। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने किसानों के ऐसे हालात में प्रदर्शन करने पर दुख जताया है।

प्रियंका ने अफसोस जताया है कि किसानों को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। उन्होंने दिलजीत सिंह के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा है, “किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।”

जैसा कि मालूम है कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। वो शुक्रवार को किसानों के धरना स्थल सिंघु बॉर्डर पहुंचे और केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिले।

ये भी पढ़ें: कंगना विवाद में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल भी कूदे, कहा- ई कंगना के कुछ न बुझाई….

इतना ही नहीं उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों को आगे की कई पीढ़ियां याद करेंगीं। इतना ही नहीं उन्होंने ने गर्म कपड़े और कंबल खरीदने के लिए किसानों को दिए 1 करोड़ 20 लाख दान भी किए।

दिलजीत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “अगर आप हमें सुन रहे हैं तो यहां किसान के अलावा कोई बात नहीं हो रही है। मुद्दों को ना भटकाया जाए, किसान जो भी चाहते हैं सरकार उनकी मांगों को माने। सब शांतिपूर्वक तरीके से बैठे हैं यहां पर, कोई भी खून खराबे की बात नहीं हो रही।”

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने गर्म कपड़े और कंबल खरीदने के लिए किसानों को दिए 1 करोड़ 20 लाख

हालांकि, इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से उनकी किसानों को लेकर भिड़ंत भी हो चुकी है। दरअसल, दिलजीत ने कंगना के एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा था कि वृद्ध महिला किसान आंदोलनकारी महिन्दर कौर के प्रति उनकी सोच गलत है।

कंगना ने पंजाब की एक वृद्ध महिला आंदोलनकारी की तस्वीर को शेयर कर उन्हें शाहीन बाग की दादी बिलकिस बानो बताया था, इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें 100 रुपये के लिए आंदोलन में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि, महिला की वह तस्वीर पहले की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.