‘भारत बंद’ के समर्थन में देश में कहीं रेल रोकी गईं तो कहीं दुकानें बंद

‘भारत बंद’ के समर्थन में देश में कहीं रेल रोकी गईं तो कहीं दुकानें बंद

नई दिल्ली: किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में आज मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद के तहत चक्का जाम किया जाएगा। इस बंद का देश के लगभग दो दर्जन राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। इसके अलावा कई यूनियन भी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया है।

किसान संगठनों की मांग की है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। पांच दौर की बात हो जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। फिर से केंद्र ने 9 दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है। लेकिन, बैठक से पहले आज किसानों की तरफ से भारत बंद बुलाया गया है।

किसानों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रहेगा। साथ ही किसानों ने ये भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों को को प्रदर्शन के दौरान बैनर और झंडे लते नहीं आने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में आईं, किसानों को बताया सैनिक

वहीं, कांग्रेस समेत देशभर के 24 राजनीतिक दलों ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। दूसरी तरफ देशव्यापी बंद को देखते हुए केन्द्र सरकार ने राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी किया।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत बंद के दौरान राज्य और केंद्र शासित प्रदेश किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के साथ ही कानून, शांति-व्यवस्था को बनाए रखें। इसके साथ ही, कोरोना महामारी को लेकर भी एडवाइजरी में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी राज्यों के अधिकारियों निर्देशित प्रशासकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सामाजिक दूरी बनाए रखी जाए।

भारत बंद का इन दलों का मिला समर्थन

  1. कांग्रेस 2. माकपा 3. डीएमके 4. सीपीआई 5. राजद 6. एनसीपी 7. जेएमएम 8. सपा 9. शिवसेना 10. अकाली दल 11. भाकपा-माले 12. गुपकार गठबंधन 13. टीएमसी 14. टीआरएस 15. एआईएमआईएम 16. आम आदमी पार्टी 17. पीडब्ल्यूपी 18. बीवीए 19. आरएसपी 20. एफबी 21. एसयूसीआई (सी) 22. स्वराज इंडिया 23. जेडीएस 24. बसपा।

ये भी पढ़ें: अवॉर्ड वापसी करने राष्ट्रपति भवन जा रहे 30 खिलाड़ियों को पुलिस ने रास्ते में रोका

इन राज्यों ने किया भारत बंद का समर्थन

अब तक कई राज्य सरकारों का समर्थन किसानों के बंद को मिला है। इनमें दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सरकार शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी किसानों की मांगों का समर्थन किया है पर भारत बंद को समर्थन नहीं दिया है।

वहीं, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी किसानों के बंद का समर्थन किया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इसका जानकारी दी है।

आप ने ट्वीट किया है, “दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंधु बॉर्डर से आने बाद से ही घर में नजरबंद कर दिया है।” पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जब से केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से किसानों से मिलकर लौटे हैं तब से उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के चारों तरफ बैरीकेड लगा दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उनको नजरबंद वाली स्थिति में रखा गया है।”

ये भी पढ़ें: तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हत्या की धारा लगाना कानून का दुरुपयोग: कोर्ट

कहीं रेल रोकी गईं तो कहीं दुकानें बंद

महाराष्ट्र और बंगाल में भारत बंद के तहत रेल रोककर विरोध जताया गया है। महाराष्ट्र में इस दौरान बुलढाणा के मलकापुर में आज एक ट्रेन को रोक दिया गया। हालांकि, उन्हें बाद में पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। वहीं, कोलकाता में भारत बंद के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन कर रही लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रेल रोकी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में किसानों के भारत बंद के समर्थन में प्रयागराज में रेल रोकी।

उधर, किसानों के तरफ से कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। पंजाब के अमृतसर में बंद के समर्थन में सभी दुकानें बंद हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, “दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.