खाने के मामले में बच्चें अपनी ही मनमानी करते हैं। खासकर किशोरावस्था में पहुंचने के बाद के बच्चे हमेशा अपने पसंद का खाना खाना चाहते हैं। जैसे कि जंक फूड, तला-भुना खाना जोकि सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। लेकिन बच्चे सुनते भी कहां हैं। और थक कर परेंट्स भी उनकी बात को मानते हुए उन्हें जो पसंद है वही दिलवाते हैं।
हेल्दी चीजें न खाने के कारण बच्चों के शरीर में फाइबर और पोषण की कमी हो जाती है जो कई सारी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कुछ गाइडलाइंस जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: ईयर वैक्स निकालना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? ये बातें जान लें तो बेहतर
FSSAI की गाइडलाइंस की मदद से खाना स्वादिष्ट तो बनेगा ही साथ में उसमें वह सब पोषण भी शामिल होगा जोकि एक किशोर शरीर को जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिन्हें हमारे कुछ विशेषज्ञों ने सुझाया है।
- हम सभी रोटी और सब्जी अलग-अलग बनाते हैं। बच्चें कई सब्जियां पसंद नहीं करते। और फिर वो नहीं खाते। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि रोटी-सब्जी अलग बनाने के बजाए रोटी में ही सब्जी भर कर उसका एक रोल बना कर खाने डकें। इसके साथ सलाद भी दें।
- किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी जो बच्चे खाना पसंद करते हैं जैसे बटर चिकन या फिर शाही पनीर। इसमें कुछ हेल्दी सब्जियां जैसे घिया को कदूकस करके डाल दें। इससे सब्जी के स्वाद में कोई कमी नहीं आएगी और सब्जी पोषक भी बनेगी। जो भी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं उन्हें बच्चों को बिना बताएं सब्जी में या फिर पराठा बनाकर दिया करें।
- अगर आप सफेद सॉस पास्ता बनाने जा रहे हैं तो सफेद सॉस को बनाते समय गोभी या घीया की प्युरी बना कर इस सॉस में डाल दें यह बहुत ही हेल्दी होगा। इससे पास्ता में फाइबर एड हो जाएगा और इस बात का बच्चों को पता भी नहीं चलेगा।
- घिया, गाजर, चुकंदर ये सब चीजें सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। और ये चीजें बच्चे खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में आप इन चीजों का केक, खीर या फिर कटलेट बनाकर बच्चों को दें। यकीन मानिए बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि यह किस चीज़ से बना है।

ये भी पढ़ें: साइकिलिंग है सेहत के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज, पर रखें इन बातों का ख्याल
FSSAI ने इन सभी टिप्स के अलावा नीचे दिए बातों पर भी ध्यान देना की सलाह दी है। इन सभी टिप्स से बच्चों की सेहत भी बढ़िया रहेगी और वे हर प्रकार की बीमारियों व इंफेक्शन से बच सकेंगे।
- बच्चों को खूप पानी पीने को दें।
- उन चीजों को खिलाने से अवॉइड करें जिसमें बहुत सारी शुगर मिली हुई हो।
- नमक और बहुत ऑयली चीजों को अवॉइड करें।
- तली-भुनी चीजों की बजाए बेक की हुई या उबली हुई चीजें खिलाएं।
- जितना हो सके घर का बना खाना खिलाएं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply