प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘Unfinished’ नए साल पर होगी लॉन्च, फोटो किया शेयर

प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘Unfinished’ नए साल पर होगी लॉन्च, फोटो किया शेयर

मुम्बई: बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च होने वाली है। उनकी यह किताब जनवरी में लॉन्च होगी। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने किताब की पहली झलक शेयर की है। जोकि बहुत ही अच्छा है।

हाल ही में प्रियंका ने किताब को पूरा करने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह उन्होंने चीजों को जोड़ा और ये सोचा कि क्या पीछे छूट गया है। प्रियंका ने अपने किताब का कवरपेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: अपनी सास शर्मिला टैगोर को बहू करीना ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

प्रियंका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “वह फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार अपने हाथ में पकड़ते हैं, मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ सिर्फ किताब की जैकेट लगी है जो बुक पर लपेटी जानी है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, अगले महीने यह किताब लॉन्च होने वाली है। खुद की पहली कॉपी को पहले से ही आप बुक कर सकते हैं, बायो में दिए लिंक पर।”

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के लिए आखिर किस एक्ट्रेस ने की थी सुसाइड करने की कोशिश?

बता दें कि प्रियंका ने इस किताब के प्री-ऑर्डर के बारे में कही थीं कि अनफिनिश्ड मार्केट में आने के बाद 12 घंटे के भीतर अमेजन पर बेस्ट सेलिंग बुक्स में शामिल हो जाएगी। प्रियंका ने लिखा था, “अमेरिका में हमें 12 घंटे के भीतर नंबर वन बनाने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि आप सभी को ये किताब पसंद आएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.