हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए करें ये 10 आसान और कारगर उपाय

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए करें ये 10 आसान और कारगर उपाय

हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम समस्या हो गई है। दिल की बीमारियों में से एक हाई ब्लड प्रेसर भी है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो बहुत लंबे वक्त तक कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती है। हाई ब्लड प्रेशर के बारे में यह सबसे खतरनाक पहलू है। अगर आपको उच्च रक्तचाप है तो उसका समय पर उपाय करना बहुत जरूरी है।

हालांकि, जीवनशैली और डाइट में थोड़ी बहुत बदलाव करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के कई कारगर उपाय हैं। बस आपको अपने दिनचर्या में कुछ बातों को फॉलो करने की जरूरत है।

आप इन कामों को रोजाना बेसिस पर करके अपने आपको हेल्दी रख सकते हैं और अपने ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन रख सकते हैं। हम यहां 10 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसे करके आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं-

ये भी पढ़ें: आपकी नींद में लापरवाही है जानलेवा, जानिए कम सोने के नुकसान

वॉकिंग: अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हर दिन केवल 30 मिनट तक चलना रक्तचाप को नियंत्रित करने में अद्भुत मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े जोखिमों को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि हम कम-से-कम 30 मिनट तक चलकदमी करें। सुबह उठ कर चलना बेहतर होता है और अगर ऐसा नहीं हो पाता है कि तो किसी भी समय ऐसा करना चाहिए।

वेट कंट्रोल: आजकल इंसान की दिनचर्या ऐसी हो गई है जिससे मोटा का लोग शिकार हो रहे हैं। अधिक वजन एक तरह से हाई ब्लड प्रेशर को न्यौता देता है। वजन कम करने से आपके दिल के स्वास्थ्य पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ता है। आपकी रक्त वाहिकाएं वजन कम करने से सिकुड़ सकती हैं और आसानी से फैल सकती हैं। यह दिल के बाएं वेंट्रिकल को कुशलतापूर्वक ब्लड पंप करने में सक्षम बनाता है।

धूम्रपान और शराब: दिल और फेफड़े की बीमारी के लिए धूम्रपान और शराब बेहद हानिकारक चीज है। धूम्रपान लगभग सभी बीमारियों के लिए एक कारक का काम करता है। आप एक बीमारी का नाम ले सकते हैं, और धूम्रपान इसके होने के एक महत्वपूर्ण कारकों में से एक होगा। वहीं किसी भी प्रकार का शराब या अल्कोहल हमारे रक्तचाप को बढ़ाता है। पुरुष या महिला दोनों के लिए शराब का सेवन सुरक्षित नहीं है। इसलिए जितना हो इससे दूर रहें।

ये भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए 2021 में खाने-पाने की ये 5 आदत अपनाएं

कैफीन का सेवन: आपको अगर दिन में चाय या कॉफी जैसी चीजे पीने की आदत है तो आपको निश्चित ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। इसके अलावा, कैफीन अल्पकालिक स्पाइक का कारण बन सकता है। अपने रक्तचाप को कंट्रोल में रखने के लिए जितना कम हो कैफीन सेवन करें।

जामुन का इस्तेमाल: जामुन पॉलीफेनोल से भरे होते है। पॉलीफेनोल एक प्राकृतिक पौधों का यौगिक है। यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद चीज है। रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में जामुन मदद कर सकता है। इसलिए इसका सेवन करना बेहर है।

मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ: मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो ब्लड वेसेल्स को आराम देने में मदद कर सकता है। मैग्नीशियम का स्तर और रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार में ताजे फल-सब्जी, चिकन और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।

सोडियम का सेवन: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड को अपनी रसोई से बाहर रखें। अगर आप सामन्य ब्लड प्रेशर चाहते हैं तो आपको प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए। बाहर की तली चीजों से भी परहेज कररना चाहिए। इसके अलावा, अपने भोजन में अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमााल न करें।

ये भी पढ़ें: रेग्युलर टूथब्रश से इलेक्ट्रिक टूथब्रश बेहतर क्यों? जानें इसके बेमिसाल फायदे

कम तनाव लें: आप अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो बहुत जरूरी है कि कम तनाव लें। हर इंसान को उसके जीवन में किसी-न-किसी कठिनाई का सामना होता है। इन कठिनाइयों के प्रति आपका दृष्टिकोण क्या है, यह आपके सेहत के लिए काफी मायने रखता है। अगर आप लगातार तनाव लेते हैं, तो उसका सीधा इसर आपके रक्तचाप पर पड़ता है। अधिक तनाव लेने से हृदय गति तेज हो सकती है और रक्त वाहिकाएं संकुचित हो सकती हैं।

कैल्शियम का सेवन: आम तौर पर कैल्शियम की कमी वाले लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या होने की संभावना अधिक होती है। गहरे हरे रंग की पत्तियों वाली ताजी सब्जियां, सार्डिन, टोफू और डेयरी उत्पाद कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। शरीर में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने के लिए कैल्शियम युक्त जीचों का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किडनी स्टोन होने के लक्षण क्या हैं? जानें इससे बचने का उपाय

पोटेशियम का सेवन: पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार होता है। क्योंकि पोटेशियम शरीर को सोडियम से छुटकारा पाने में मदद करता है। अपने आहार में अधिक ताजा और संपूर्ण खाद्य पदार्थ शामिल करना आपके शरीर में पोटेशियम को सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकता है। पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों में केला, बीन्स, नट्स और बीज शामिल हैं, ट्यूना, सामन, डेयरी उत्पाद और हरी पत्तेदार सब्जियां पोटेशियम के समृद्ध स्रोत हैं।

नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.