गौहर खान और जैद दरबार का वेडिंग एलबम आया सामने, फैंस दे रहे हैं जमकर बधाई

गौहर खान और जैद दरबार का वेडिंग एलबम आया सामने, फैंस दे रहे हैं जमकर बधाई

मुम्बई: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी के चर्चित एक्टर गौहर खान ने जैद दरबार के साथ शुक्रवार को शादी कर ली।

गौहर खान और जैद दरबार ने शादी के चंद घंटों बाद निकाह की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया। तस्वीर में दोनों शादी के लिबास में नजर आ रहे हैं।

शादी की तस्वीरों में गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी जबरदस्त नजर आ रही है। जैद दरबार तस्वीरों में गौहर खान का हाथ थामकर उन्हें चूमते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रेमो डिसूजा ने अस्पताल से लौट पत्नी संग मनाया क्रिसमस, लिजेल बोलीं- शुक्रिया सलमान खान

गौहर खान ने शादी के बाद जैद दरबार के कंधे पर सिर रखकर अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। इस तस्वीर में गौहर खान ने जैद दरबार बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सुपर‍स्‍टार रजनीकांत की तबियत अचानक बिगड़ी, अपोलो अस्‍पताल में भर्ती

दोनों कपल शादी के दौरान शाही अंदाज में नजर आए। गौहर खान और जैद दरबार की शादी का लिबास कमाल का दिख रहा था।

दोनों की शादी में कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी की जानीमानी क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस भी नजर आईं।

निकाह की तस्वीर सामने आने के बाद गौहर खान और जैद दरबार के फैंस शादी की बधाईयां दे रहे हैं। कई फैंस ने गौहर खान और जैद दरबार के उज्वल भविष्य की कामनाएं की हैं।

ये भी पढ़ें: जब संगीतकार नौशाद ने अपनी शादी में दर्जी बनकर शिरकत की

गौहर ने निकाह से ठीक पहले जैद दरबार को रेडी किया। गौहर खान दुल्हन के लिबास में जैद दरबार का टचअप करती नजर आ रही हैं।

गौहर खान ने जैद दरबार के साथ निकाह के बाद अपनी खुशियां मीडिया के साथ भी साझा किया। गौहर खान एक तस्वीर में मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: आयुष्‍मान खुराना बनेंगे ‘डॉक्टर G’, कैंपस कॉमेडी ड्रामा करते आएंगे नजर

जहां एक तरफ मीडिया निकाह के बाद गौहर खान और जैद दरबार की तस्वीरें क्लिक कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ ये नया नवेला जोड़ा एक दूजे की आंखों में खोया नजर आया।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने रचाई शादी, धनश्री वर्मा संग फोटो किया शेयर

गौहर खान शादी से ठीक पहले अपनी बहन निगार खान के साथ कैमरे के सामने तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आईं। इस दौरान गौहर खान के साथ जैद दरबार भी दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.