ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

आज के समय में ओट्स को बहुत ही पौष्टिक आहार के रूप में लिया जाता है। ओट्स खाने के कई फायदे हैं। यह आपके दिल की सेहत से लेकर पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। ओट्स हर तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन एक ही तरह से बना ओट्स खाने से मन ऊब सा जाता है। आप यही सोचेंगे कि और क्या भला इसका बनाया जा सकता है जोकि हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी। तो बता दें कि ओट्स से हम ओट्स के अलावा कई व्यंजन बना सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा तो चलिए जानते हैं कि ओट्स के अलावा और क्या बनाया जा सकता है।

ओट्स खिचड़ी

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

हमारे देश में खिचड़ी एक ऐसा भोजन है जो बहुत ही पाचक होता है, स्वादिष्ट होता है और बनाने में बहुत ही आसान होता है। कहने का मतलब ये है कि आप ओट्स से भी खिचड़ी बना सकते हैं। यकीन मानिए ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

बनाने की सामग्री

ओट्स का खिचड़ी बनाने के लिए बस आपको मूंग दाल, गाजर, हरी मटर, टमाटर, मिर्च और जैतून का तेल लेना है। जैतून का तेल न हो तो आप सरसों का तेल या फिर रिफाइन भी यूज़ कर सकते हैं।

बनाने की विधि

सबसे पहले आप सभी सब्जियों को काट लीजिए। इसके बाद एक पैन लें और गैस ऑन कर लें। अब पैन में जो भी तेल आप खाते हैं पैन में डाल दें। अब तेल में सभी सब्जियों को डाल कर हल्का-हल्का भून लें। इसके बाद इसमें ओट्स डाल दें साथ ही गर्म पानी भी। अब हल्का-सा नमक डालकर सभी को पका लीजिए। बस ओट्स से बनी खिचड़ी तैयार हो गई। आप चाहे तो इसके साथ पापड़, दही या फिर रायते के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढे़ं: आम पन्ना है गर्मी के लिए बेहद मुफीद, बॉडी रिफ्रेश करना है तो जानें रेसिपी

ओट्स इडली

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

इडली खाना किसे पसंद नहीं। ये बहुत ही हल्का नाश्ता माना जाता है। सूजी और चावल के इडली खूब खाया होगा आप लोगों ने। इस बार ओट्स से इडली बना कर देखिए।

बनाने की सामग्री

ओट्स इडली बनाने के लिए हमें चाहिए होगा ओट्स, दही, सरसों के दाने, उड़द की दाल चने की दाल और आवश्यकतानुसार तेल।

बनाने की विधि

इसके लिए आपको ओट्स को सभी सामग्री के साथ पीस लेना होगा। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा मीठी सोडा मिला लीजिए और फर्मेंट होने तक छोड़ दे। फिर जैसे चावल या सूजी से इडली बनाते हैं, वैसे ही इसे भी बना लें। आखिर में सरसों से बघार लें। साथ ही सांबर या फिर अपनी पसंद की चटनी बना लें। ये आपके वजन को बढ़ने नहीं देगा।

ओट्स उत्तपम

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

उत्तपम को दक्षिण भारतीय पैन-पिज्जा भी कहते हैं। लेकिन आप ओट्स से उत्तपम भी बना सकते हैं।

बनाने की सामग्री

बनाने की सामग्री इसके लिए आपको चाहिए- ओट्स, नमक, गाजर, हरी मटर, टमाटर, मिर्च, प्याज।

बनाने की विधि

सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लेना है। अब सभी सब्जियों को काट लें और उस पेस्ट में मिला लें। अब हल्का सा नमक डाल दें। अब तवा गरम होने के लिए गैस पर चढ़ा दें। अब डोसा की तरह ही उस पेस्ट को गोलाकार आकृति में फैला कर बना लें। क्रंची टेस्ट के लिए बनाते वक्त इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल या फिर कोई भी ऑयल मिला लें। बस बनकर तैयार है आपका उत्तपम। इसे सांबर या फिर नारियल की चटनी के साथ खाएं।

ये भी पढे़ं: दही-चूड़ा से बनाएं स्वादिष्ट उपमा, जानें रेसिपी और 10 मिनट में तैयार करें ब्रेकफास्ट

ओट्स उपमा

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

भारत का लोकप्रिय नाश्ता उपमा है। इसे खासकर दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में ज्यादा खाया जाता है।

बनाने की सामग्री

इसे चावल या सूजी में करी पत्ता, नमक, मसाला और मूंगफली डालकर बनाया जाता है। आप ओट्स से भी उपमा बना सकते हैं। सामग्री वही लगेगी जो उपमा में लगती है।

बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल डालिये और उसे हल्का गर्म कर लीजिए। अब इसमें साबुत सरसों के दाने डालें और साथ में करी पत्ता। फिर ओट्स, मसाले और भूने हुए मूंगफली डाल दें और कुछ देर तक मिलाते रहिए। जब आपको लगे कि आट्स बाकी चीजों के साथ मिल चुका है तो उसमें नमक और पानी डालकर कुछ देर तक पकने दें। जब पानी सूख गया है तो गैस ऑफ कर दें। गार्निश के लिए हरी धनिया पत्ते को काटकर ऊपर से डाल दें। बस बनकर तैयार हो गया आपका ओट्स से बना उपमा।

ओट्स चीला

ओट्स से बनाएं ये 5 लजीज व्यंजन, जानें देसी स्टाइल रेसिपी

आप कहेंगे बेसन चीला तो सुना है ये ओट्स चीला कैसा होगा। तो जवाब है वैसा ही होगा जैसा बेसन चीला होता है। ये स्वादिष्ट भी उतना ही होगा और हेल्दी भी। स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। तो बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स चीला।

बनाने की सामग्री

इसके लिए चाहिए होगा ओट्स रवा या सूजी, दही, अदरक का पेस्ट मिर्च, जीरा, प्याज, टमाटर, नमक और थाड़ा-सा आयल।

ये भी पढे़ं: कभी आपने तंदूरी गोभी खाई है? नहीं न, तो जानें आसान रेसिपी

बनाने की विधि

सबसे पहले ओट्स को पीस लें। फिर इसका चीला बना लें। आप चाहें तो इस चीले में टमाटर और प्याज से बनी चटनी को भी डाल सकते हैं। आप ओट्स के इस चीले को दही और रायते के साथ भी खा सकते हैं।

तो इस तरह आप ओट्स का अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। और अलग टेस्ट दे सकते हैं। घर पर जरूर बनाएं और हमें फीडबैक देना न भूलें।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.