आज कल के बच्चे बाहर खेलना पसंद नहीं करते। अब वे ज्यादातर कंप्यूटर या मोबाइल पर गेम खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं। जोकि शरीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए अच्छा नहीं है। आउटडोर गेम्स के कई फायदे होते हैं। ये न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करते हैं बल्कि उनके स्वास्थ के लिए,उनकी ग्रोथ के लिए बेहद उपयोगी हैं।
इसके बावजूद बच्चे घर पर मोबाइल पर गेम्स खेलना पसंद करते हैं। दरअसल, बदलते जमाने के साथ लोगों के जीवन जीने का तरीका भी बदल गया है। साथ ही नए-नए डिजीटल खिलौने आने लगे हैं। जिससे बच्चों का मनोरंजन हो जाता है। लेकिन बाहर मिट्टी में खेलना बच्चों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। नए दोस्त बनते हैं, सोशल एक्टिविटी बढ़ती है। आइए आज जानते बच्चों का मिट्टी में खेलना क्यों फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें: लंबी हाइट के लिए अपने बच्चों के फूड में शामिल करें ये चीजें
इम्यून सिस्टम
दरअसल, मिट्टी में माइक्रोस्कोपिक बैक्टीरिया होते हैं। जोकि बच्चों के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसलिए बच्चों को मिट्टी में खेलने से नहीं रोकना चाहिए। जो बच्चे मिट्टी में खेलते हैं उन्हें जल्दी सर्दी-बुखार जैसी समस्याएं कम होती है।
रिलैक्स मूड
बच्चे मिट्टी में खेलने से खुश और रिलैक्स होते हैं। साथ ही उनका मूड अच्छा होता है। इसलिए बच्चों को जितना हो सके मिट्टी में खेलने दें। पर ध्यान रहे जहां वे खेल रहे हों वह जगह साफ हो। जो बच्चे खेलते-कुदते हैं वे अच्छी नींद ले पाते हैं और सेहतमंद रहते हैं।

ये भी पढ़ें: लिवर को रखना है सेहतमंद तो इन बातों का रखें ख्याल, वरना हो जाएंगे बीमार
क्रिएटिविटी ग्रोथ
मिट्टी में खेलने से बच्चे की रचनात्मकता बढ़ती है। उनकी समझ बढ़ती है। खेल-खेल में आप अलग-अलग आकृति बनाकर बच्चों को पढ़ना-लिखना भी सीखा सकते हैं। अधिकतर बढ़ाई दौरान ऐसे बच्चों को अपने आस-पास की चीजों को समझने में मुश्किल नहीं आती।
नेचर लवर
मिट्टी में खेलने से बच्चों के अंदर प्रकृति के प्रति प्यार बढ़ता है। आस-पास के लगे पेड़-पौधे बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वे नेचर को जान पाते हैं कि वह कैसे काम करता है। यही वजह है कि शहरी के बच्चों के मुकाबले गांव के बच्चे प्रकृति के प्रति समझदार और अधिक क्रिएटिविट होते हैं।
[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]
Leave a Reply