जब श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी

जब श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने अभिनय, डांस के साथ-साथ शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दिए। उन्होंने अपने जमाने के लगभग सभी सुपर स्टारों से साथ काम किया। तब उनके फैन्स उनकी खूबसूरती के बेहद दीवाने हुआ करते थे। पर 24 फरवरी 2018 को अचानक वो दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गईं। उनके जाने के बाद मानो फिल्म इंडस्ट्री एक अध्याय खत्म हो गया।

लेकिन, उनके जीवन से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं किसको लोग आज भी सुनाते हैं। खासकर श्रीदेवी के लव लाइफ को लेकर। उनकी लव लाइफ खूब चर्चाओं में रहीं। कहा जाता है कि श्रीदेवी को एक्टर जितेंद्र बेहद पसंद थे। डांसिंग क्विन भी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। यहां तक कि श्रीदेवी ने एकबार अपने करियर की सफलता का श्रेय जितेंद्र को दे दिया था।

जब श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी

दरअसल, श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में जितेंद्र के कहने पर ही उन्हें कास्ट किया गया था। आगे चलकर श्रीदेवी जितेंद्र को अपना दिल दे बैठी। लेकिन जब जितेंद्र की पत्नी शोभा को इस बात का पता चला तो खासा बवाल खड़ा हो गया। शोभा काफी नाराज हुई थीं। बाद में शोभा ने श्रीदेवी को अपने घर पर बुलाकर समझाया की वो उनके घर को उजड़ने से बचा लें। आगे चलकर किसी तरह बात खत्म हुई।

ये भी पढ़ें: जब आशा भोसले बोलीं- अगर मैं पुरुष होती तो हेलन के साथ भाग जाती

इतना ही नहीं एक जमाने में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए। ये कहानी 1984 की है जब श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खबरे इंडस्ट्री में घूमा करती थीं। कहा तो ये भी जाता है कि श्रीदेवी ने 1985 में गुपचुप तरीके से मिथुन से शादी कर ली थी। लेकिन मिथुन की पत्नी गीता बाली ने धमकी दी थी अगर उन्होंने शादी की तो वो भूख हड़ताल कर लेंगी।

उसी दौरान श्रीदेवी के लाइफ में बोनी कपूर की एंट्री हो गई। बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को पहली बार देखा था तभी वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। अक्सर बोनी उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करते थे, जिसे देख मिथुन चक्रवर्ती बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। मिथुन ने बोनी कपूर को कई बार श्रीदेवी से दूर रहने की धमकी दी। लेकिन वे नहीं माने।

जब श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी

मिथुन चक्रवर्ती आगे चलकर श्रीदेवी और बोनी कपूर के नजदीकियों से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अभिनेत्री से बोनी कपूर को राखी बांधने को कहा। उन्होंने शर्त रख दी कि दोनों का तभी रिश्ता चल सकता है जब वो बोनी के भाई बनाएंगीं। इस बात की पुष्टि खुद बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शॉरी यानी मोना कपूर ने भी किया था।

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी जिसे उन्होंने कूड़ेदान से उठाकर पाला

मिथुन को खुश करने के लिए श्रीदेवी ने बात मान ली। बोनी कपूर को राखी बांधने लगीं। मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान एक बार कहा कहा था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने ऐसा किया था ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है।

लेकिन आगे चलकर श्रीदेवी और मिथुन के रिश्तों में दरार आने लगा। 1988 में श्रीदेवी और मिथुन के रास्ते अलग हो गए। इधर बोनी कपूर से रिश्तों के बावजूद श्रीदेवी उनसे प्यार करने लगी। श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी अपनी पहली पत्नी मोना तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गए।

जब श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी

1996 में, बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक देकर साल श्रीदेवी से चुपचाप शादी कर ली। कहते हैं कि शादी के वक्त श्रीदेवी प्रेगनेंट थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं। जैसा कि मालूम है कि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में काम कर रही है। जब दूसरी बेटी का नाम खुशी कपूर है। वह भी जल्द फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: जब खाना खाने के लिए बड़ी-बड़ी पार्टियों में डांस करते थे मिथुन चक्रवर्ती

श्रीदेवी ने इंडस्ट्री में लगभग 50 सालों तक रकाम किया। उन्होंने ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘चालबाज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। लगातार हिट फिल्म देने के चलते उन्हें इंडस्ट्री की पहली सुपर स्टार एक्ट्रेस कहा जाता है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.