स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। लेकिन एक्सरसाइज सुबह के समय करते हैं तो कई लोग शाम के समय। जोकि हम सब अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से तय करते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल उठते हैं जिनमें मुख्य सवाल है कि क्या एक्सरसाइज से पहले खाना खाना चाहिए या फिर खाली पेट करनी चाहिए।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने इस बारे में प्री-वर्कआउट प्लान के बारे में बताया है। इसमें सभी डूज और डॉनट्स को दिखाया गया है, जिन्हें वर्कआउट करने से पहले फॉलो करने की जरूरत होती है। इसको फॉलो करने पर एक्सरसाइज करने में मदद मिल सकती है।
जैसे- मांसपेशियों को टोन करना, फैट लॉस, हड्डियों की डेनसिटी बढ़ाना। रुजुता करीना कपूर खान जैसे स्टार्स को ट्रेनिंग देती हैं। इन्होंने व्यायाम करने से पहले क्या करें और क्या न करें के बारे में बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने बताया है कि प्री-वर्कआउट रूटीन में क्या नहीं करना है, इस बारे में बात करती है।

ये भी पढ़ें: एक्सरसाइज करते वक्त ये कुछ टिप्स अपनाएं, मिलेगी मोटापा से छुटकारा
खाली पेट वर्कआउट
रुजुता का कहना है कि हमारे शरीर को कसरत से पहले अच्छी तरह से पोषित और प्लांड मील्स की जरूरत होती है। जब हम उन्हें इस काम को करने के लिए सही खाना करते हैं तो हमारी मांसपेशियां कैलोरी बर्न करती हैं। और व्यायाम के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्निंग उसी पर निर्भर करती है।
वर्कआउट से पहले
रुजुता के मुताबिक, वर्कआउट से पहले खाना खाने से चोट की रोकथाम में मदद मिलती है। हम अक्सर मांसपेशियों को खींचकर या शरीर के किसी अंग में खिंचाव करके खुद को घायल कर लेते हैं या इतने थक जाते हैं कि पूरे दिन काम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, जब आप अच्छी तरह से खाते हैं तो आपके अंदर एनर्जी रहती है, तो आप चोटों से बचेंगे और हर बार अपने कसरत पर वापस आ जाएंगे।

एक्सरसाइज और चाय/कॉफी
वर्कआउट से पहले चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इन दोनों ड्रिंक्स में कैफीन होता है जो दिमाग और नसों के सिस्टम को उत्तेजित करता है। इसके अतिरिक्त, यह डिहाईड्रेशन करता है। इसलिए, एक्सरसाइज करने से पहले इन ड्रिंक्स को नहीं पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें: एंग्जायटी क्या है? इसकी पहचान और इलाज के उपाए क्या हैं!
वर्कआउट से पहले
एक्सरसाइज करने से लगभग 10-15 मिनट पहले फल, सूखे मेवे या फिर मेवे खाएं। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो सुबह वर्कआउट करते हैं। अपने खाने के बीच अंतर रखने के बजाय आप ऐसा कर सकते हैं।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply