शरीर की नसें क्यों खींचती हैं? इन 3 चीजों की कमी पूरी करें और निजात पाएं

शरीर की नसें क्यों खींचती हैं? इन 3 चीजों की कमी पूरी करें और निजात पाएं

स्वस्थ शरीर उनका ही है जिनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं है। क्योंकि अगर किसी भी तरह का शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना देती है। कुछ बीमारियां तो बहुत ही घातक रूप ले लेती हैं।

किसी भी बीमारी का मुख्य कारण होता है हमारे खान-पान की खराब आदतें, तनाव और व्यस्त जीवनशैली। इन सभी कारणों के कारण कई समस्याओं ने हमारे शरीर को जकड़ रखी है। इन्हीं में से एक समस्या है सोते वक्त नस चढ़ जाना। ये अमूमन हर किसी के साथ होता है। इसलिए यह समस्या आपको बहुत ही छोटी दिखाई देती होगी लेकिन अगर सोते वक्त कंधे या फिर हाथ-पैर की नस चढ़ जाएं तो ये आपको भी पता है कि आपकी अगली सुबह कितनी दर्द भरी होगी।

शरीर में सोते वक्त नस चढ़ जाना भले ही आम समस्या है लेकिन ऐसा कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा होता है। इसलिए आज हम लेकर आए हैं उन कमियों के बारे में जानकारी जिसके कारण नस चढ़ने की समस्या होती है तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

ये भी पढ़ें: विटामिन A की कमी का सेहत पर पड़ता है गंभीर असर, ऐसे करें पूरा

विटामिन C की कमी

हमारी त्वचा के लिए विटामिन C बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये शरीर में लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही विटामिन C हमारी रक्त कोशिकाओं को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन विटामिन C की कमी होने से शरीर में कई समस्या होने लगती है। विटामिन C की कमी से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं तो होती ही है साथ ही साथ हमारी आंखों के नीचे काले घेरे का भी कारण बनती है।

विटामिन C हमारी रक्त कोशिकाओं को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। और जब हमारी रक्त कोशिकाएं मजबूत नहीं होती है तो हमें हमारी नसें कमजोर हो जाती है और आसानी से एक के ऊपर एक चढ़ जाती है, जिसके कारण तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विटामिन C युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए आप सिट्रस फल, नींबू, टमाटर और हरी सब्जियां जैसे पालक, फूलगोभी, ब्रोकली जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

शरीर की नसें क्यों खींचते हैं? इन 3 चीजों की कमी पूरी करें और निजात पाएं
Young woman with aching leg

हीमोग्लोबिन की कमी

सोते वक्त हाथ-पैर या कंधे की नस चढ़ जाना शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दर्शाता है। क्योंकि हीमोग्लोबिन की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता,जिसके कारण अंगों की नस चढ़ने लगती है।

ये भी पढ़ें: पीरियड्स दर्द से निजात पाने के लिए घर पर करें बस ये एक काम

हमारी रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, जोकि शरीर के संचालन के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया है। ये प्रक्रिया जब सुचारू रूप से नहीं चल पाती तो नस चढ़ने लगती है। इसलिए आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

हीमोग्‍लोबिन को बढ़ाने वाले फूड

  • चुकंदर
  • आम
  • अंगूर
  • सेब
  • अमरूद
  • हरी सब्जियां
  • नारियल
  • तुलसी
  • तिल
  • पालक
  • गुड़
  • अंडा

ये भी पढ़ें: प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है? जानें फायदे, उपयोग और नुकसान

आयरन की कमी के कारण

आयरन की कमी के कारण भी सोते वक्त नस चढ़ जाती है। अगर सोते वक्त रोजाना हल्के साथ ऐसा होता है तो आपके शरीर में आयरन की कमी है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप आयरन युक्त सप्लीमेंट और फूड का सेवन कर सकते हैं। आयरन की कमी से न सिर्फ नस चढ़ जाने की समस्या होती है बल्कि कई और भी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप इन्हें खाएं।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • पालक
  • बीन्स
  • दाल
  • नट्स
  • ब्राउन राइस
  • गेहूं
  • ड्राई फूट्स

(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.