प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

Home लाइफस्टाइल प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

सब्जियों के साथ-साथ कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाले प्याज के फायदे तो आपने कई सुने होंगे। वहीं, क्या आप जानते हैं कि प्याज के मुकाबले प्याज का तेल काफी फायदेमंद और सेहतबख़्श माना जाता है। मुमकिन है, अधिकतर लोग प्याज के तेल का उपयोग और इसके फायदे से परिचित न हों। ऐसे में इसे उपयोग में लाना तो बहुत दूर की बात हो जाती है। लेकिन हम यहां आज प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है, बताएंगे। और ये भी कि इसके फायदे क्या है। यहां उपयोग और नुकसान भी बताएंगें।

क्या होता है प्‍याज का तेल?

प्याज का तेल मुख्य रूप से प्याज के पेस्ट या रस के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा। अगर चाहें, तो इसे घर में भी बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सामान्यतः सूप, मांस और सॉस में किया जाता है। इसके अलावा, सलाद की ड्रेसिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

प्‍याज के तेल के गुण

  • एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों के प्रभाव से बचाव करने वाला)।
  • एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करने वाला)।
  • एंटीबैक्टीरियल (जीवाणुओं को नष्ट करने वाला)।
  • एंटीफंगल (फंगल इन्फेक्शन से बचाव करने वाला)।
  • एंटीब्राउनिंग (फलों और सब्जियों के प्राकृतिक रंग को बचाने वाला)।
  • एंटीओबेसिटी (मोटापा कम करने वाला)।
  • हाइपोलिपिडेमिक (लिपिड को कम करने वाला)।
  • बालों के विकास को बढ़ावा।
प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है? जानें फायदे, उपयोग और नुकसान

ये भी पढ़ें: भारत में मिलने वाले 10 सर्वश्रेष्ठ शैम्पू कौन हैं? देखें किसमें होती है क्या खासियत

प्‍याज के तेल के फायदे

मधुमेह में प्‍याज तेल के फायदे

डायबिटीज की समस्या में प्याज का तेल उपयोगी साबित हो सकता है। इस बात की पुष्टि प्याज के तेल से संबंधित चूहों पर किए गए एक शोध से होती है। शोध में माना गया कि प्याज के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़े हुए शुगर और लिपिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही लिवर और किडनी की बिगड़ी कार्यक्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकता है। इस आधार पर प्याज तेल के फायदे डायबिटीज रोगियों के लिए सहायक माने जा सकते हैं।

पाचन में प्‍याज के तेल के फायदे

जैसा कि लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि प्याज के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। वहीं, प्याज के अर्क में मौजूद यह गुण पेट में उपस्थिति पाचन को हानि पहुंचाने वाले हानिकारण बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र में सुधार देखा जा सकता है और पाचन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्याज के अर्क से तैयार प्याज का तेल पाचन को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है।

बुखार में प्याज तेल का इस्तेमाल

प्याज से संबंधित एक शोध में माना गया कि प्याज के तेल में सल्फर यौगिक अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इन सल्फर यौगिकों के कारण प्याज के तेल का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सहायक साबित हो सकता है, जिनमें मलेरिया बुखार भी शामिल है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि मलेरिया जैसे घातक बुखार को ठीक करने में प्याज तेल लाभ उपयोगी साबित हो सकते हैं।

घाव के उपचार में प्‍याज तेल का उपयोग

प्याज तेल के फायदे घाव के उपचार में भी काम आ सकते हैं। प्याज से संबंधित एक शोध में जिक्र मिलता है कि इसके अर्क में घाव को भरने का गुण होता है। इसके साथ ही इसमें सर्जरी के कारण पड़ने वाले दाग-धब्बों को हटाने की भी क्षमता मौजूद होती है। यही कारण है कि कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी इसे उपयोग में लाया जाता है।

वहीं, शोध में प्याज के अर्क से तैयार जेल को भी उपयोगी माना गया है। चूंकि प्याज का तेल प्याज के अर्क से ही तैयार किया जाता है, इसलिए इसे भी घाव भरने के लिए उपयोगी माना जा सकता है। इसके बावजूद घाव पर इसके इस्तेमाल से पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।

प्याज का तेल दर्द में लाभकारी

प्याज का तेल दांत, कान और सिर से जुड़े दर्द को दूर करने के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। प्याज से जुड़ी तीन अलग-अलग शुद्ध इस बात का इशारा देते हैं। एक शोध में माना गया कि प्याज के अर्क में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों में होने वाली सड़न से बचा सकते हैं, जो दांत दर्द का कारण बनती है।

वहीं, दूसरी ओर कान दर्द में भी प्याज के अर्क को फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा, अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि प्याज का अर्क तंत्रिका तंत्र संबंधी विकास से भी बचाव कर सकता है, जिसमें माइग्रेन (सिर दर्द से जुड़ा विकार) की समस्या भी शामिल है।

इस आधार पर प्याज तेल के फायदे (जो प्याज के अर्क से तैयार किया जाता है) दांत, कान और सिरदर्द में सहायक माने जा सकते हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि कान एक संवेदनशील अंग है, इसलिए कान में प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लेना चाहिए।

हृदय के लिए लाभकारी प्याज का तेल

हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भी प्याज तेल लाभ उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि प्याज से संबंधित एक शोध से होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि प्याज का अर्क हृदय से संबंधित जोखिम कारकों जैसे-बढ़ा हुआ लिपिड, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। इस तरह यह हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्याज के अर्क से तैयार तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

हड्डियों के लिए लाभकारी प्याज तेज

हड्डियों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भी प्याज का तेल कारगर साबित हो सकता है। दो अलग-अलग शोध से इस बात की पुष्टि होती है। एक शोध में माना गया है कि प्याज के अर्क में क्वेरसेटिन (Quercetin) नाम का तत्व पाया जाता है। वहीं, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के शोध में जिक्र मिलता है कि यह तत्व प्याज में मौजूद होता है।

यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर उन्हें मजबूती देता है। इस कारण यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) की समस्या में सहायक साबित हो सकता है। ऐसे में माना जा सकता है कि हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में प्याज तेल के फायदे सहायक साबित हो सकते हैं।

नींद में फायदेमंद प्याज तेल

अनिद्रा की समस्या से परेशान लोग भी प्याज के तेल का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, प्याज के अर्क में मौजूद फाइटोकेमिकल्स के कारण इसमें सीडेटिव हिप्नोटिक (नींद में सुधार करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। इस आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि प्याज के अर्क से तैयार तेल भी अनिद्रा की समस्या में लाभकारी परिणाम प्रदर्शित कर सकता है।

आंखों के लिए लाभकारी प्याज जेल

जैसा कि हम लेख में पहले ही बता चुके हैं कि प्याज के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रभाव पाया जाता है। वहीं, प्याज से संबंधित एक शोध में पाया गया कि प्याज के अर्क में मौजूद यह गुण आंखों से जुड़े इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि प्याज का तेल आंखों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। फिर भी आंख एक संवेदनशील अंग है, इसलिए प्याज का तेल इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बालों के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है? देखें 5 सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक तेलों की सूची

एक फेसपैक और पाएं ड्राईनेस, रिंकल्स और पिगमेंटेशन से छुटकारा

प्याज तेल का स्किन पर इस्तेमाल

स्किन को न्यूट्रिशन

स्किन को न्यूट्रिशनदेने के मामले में भी प्याज का तेल पीछे नहीं है। इस बात का प्रमाण एनसीबीआई के एक शोध से मिलता है, जो प्याज के अर्क से तैयार जेल पर आधारित है। शोध में माना गया कि प्याज के अर्क से तैयार जेल न केवल दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है, बल्कि स्किन के संपूर्ण लुक में सुधार कर सकता है और स्किन को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद क्वेरसेटिन (Quercetin) नामक तत्व स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि प्याज के अर्क से तैयार तेल स्किन को न्यूट्रिशनप्रदान करने में मददगार कर सकता है।

स्किन को बनाए नर्म और मुलायम

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि प्याज के अर्क से तैयार जेल स्किन को मुलायम और कोमल बनाने का काम कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद क्वेरसेटिन नामक तत्व स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि प्याज के अर्क से तैयार तेल स्किन को नर्म और मुलायम बनाने का भी काम कर सकता है।

स्किन की रंगत में करे सुधार

जैसा कि हम लेख में पहले ही बता चुके हैं कि प्याज और प्याज के अर्क में क्यूएरसिटीन (quercetin) नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। वहीं, एक अन्य शोध में माना गया है कि प्याज में मौजूद यह तत्व मेलानिन को कम करने में मदद कर सकता है, जो स्किन के गहरे रंग या असामान्य रंग का कारण बन सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि स्किन की असामान्य रंगत को सुधारने में भी प्याज का तेल कारगर साबित हो सकता है।

दिलाए मुंहासों से छुटकारा

स्किन की स्थिति, लोचता और निखार में सुधार करने के साथ ही प्याज का तेल मुंहासों की समस्या से भी राहत दिला सकता है। इस काम में इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण अहम भूमिका निभाते हैं। इन गुणों के कारण प्याज के अर्क से तैयार जेल मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। ऐसे में प्याज के अर्क से तैयार प्याज का तेल भी मुंहासों में उपयोगी माना जा सकता है।

दाग-धब्बों को करे दूर

स्किन की स्थिति में सुधार के साथ ही प्याज के अर्क से तैयार जेल दाग धब्बों को हल्का करने में भी सहायक हो सकता है (18)। चूंकि प्याज के अर्क से ही प्याज का तेल तैयार किया जाता है। इसलिए, इसे भी दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार माना जा सकता है।

नेचुरल एक्सफोलिएटर

प्याज में हाइड्रोक्सीएसेटिक एसिड (Hydroxyacetic acid) पाया जाता है, जो एक एक्सफोलिएटर की तरह काम कर सकता है। चूंकि प्याज से ही प्याज का तेल तैयार किया जाता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि यह प्याज के तेल में भी मौजूद होना चाहिए। हालांकि, इस संबंध में कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें: गैस और एसिडिटी में क्या अंतर होता है? जानें इनसे छुटकारा पाने के उपाए

प्‍याज तेल का बाल पर इस्तेमाल

प्याज का तेल कब और कैसे इस्तेमाल किया जाता है? जानें फायदे, उपयोग और नुकसान

बालों को दे न्यूट्रिशन

हर्बल ऑयल से संबंधित एक शोध में जिक्र मिलता है कि बालों के विकास बढ़ावा देने वाले तेल तैयार करने में प्याज के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। वजह यह है कि प्याज के जूस में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इस आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि प्याज का तेल बालों को न्यूट्रिशनप्रदान करने का काम कर सकता है।

खोए न्यूट्रिशन की पूर्ति

जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि प्याज का रस बालों को न्यूट्रिशनप्रदान कर उनके विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है (20)। इस तथ्य के आधार पर यह माना जा सकता है कि प्याज के रस से तैयार तेल बालों को खोए न्यूट्रिशनको प्रदान करने का भी काम कर सकता है। इस गुण के पीछे प्याज के रस में मौजूद सल्फर का प्रभाव देखा जा सकता है। हालांकि, सल्फर के अलावा बालों को बढ़ावा देने वाले कौन-कौन से न्यूट्रिशन तत्व प्याज के तेल या अर्क में मौजूद होते हैं। इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। अभी इस संबंध में और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

पतले बालों को टूटने से बचाए

प्याज के तेल का इस्तेमाल कर बाल झड़ने की समस्या में भी राहत मिल सकती है। इस बात का प्रमाण एनसीबीआई के एक शोध से मिलता है। शोध में माना गया कि प्याज का गाढ़ा अर्क एलोपेसिया (बाल झड़ने की समस्या) में लाभदायक साबित हो सकता है । ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्याज के अर्क से तैयार तेल बाल टूटने और पतले होने की समस्या में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है।

डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा

डैंड्रफ की समस्या में भी प्याज का तेल लाभकारी प्रभाव प्रदर्शित करता है। शोध में माना गया कि प्याज के रस में जिंक मौजूद होता है, जो स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल के उत्पादन में मदद करता है। साथ ही साथ ही डैंड्रफ की समस्या से राहत दिला सकता है। चूंकि, प्याज के रस या अर्क के इस्तेमाल से ही प्याज का तेल तैयार किया जाता है। इसलिए इसे डैंड्रफ को हटाकर बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक माना जा सकता है।

बालों को मजबूत और घना बनाए

प्याज के अर्क में मौजूद जिंक और आयरन की मौजूदगी के कारण यह बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उन्हें घना बनाने का भी काम कर सकता है (21)। इस आधार पर माना जा सकता है कि प्याज का तेल बालों को मजबूत और घना बनाने में भी सहायक है।

सफेद बालों से छुटकारा

प्याज के तेल में कैल्शियम, आयरन और कॉपर अच्छी मात्रा में मौजूद होती है। वहीं, यह तीनों समय पूर्व बालों में आने वाली सफेदी के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि प्याज का तेल बालों को सफेद होने से बचाने में मदद कर सकता है। फिलहाल, वैज्ञानिक शोध की कमी के कारण इस समस्या में प्याज का तेल बालों के लिए कितना उपयोगी है, यह कह पाना मुश्किल है। इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: प्याज आप सिर्फ खाते हैं या इसके ये 20 लाजवाब फायदे भी जानते हैं?

बाल अगर असमय सफेद होने लगे तो क्या करना चाहिए?

प्याज तेल इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • अगर प्याज के एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जा रहा है, तो दो से चार बूंद प्याज के तेल को एक चम्मच कैरियर ऑयल जैसे- नारियल या सरसों के तेल में मिलाएं।
  • अब इस तेल को अपने हथेलियों में लें और थोड़ी देर दोनों हथेलियों को रगड़ें।
  • अब तेल को बालों पर लगाएं और उंगलियों के सहारे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं।
  • अब इसे करीब 15 से 20 मिनट बालों में ऐसे ही लगा रहने दें।
  • समय पूरा होने पर बालों को शैम्पू कर लें।
  • बेहतर प्रभाव के लिए इसे पूरी रात भी लगाकर छोड़ा जा सकता है।

स्किन के लिए प्याज के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

  • दो चम्मच नारियल के तेल में दो से तीन बूंद प्याज का तेल मिलाएं।
  • अब इस तेल को हल्के हाथों से स्किन पर लगाएं।
  • अब इसे ऐसे ही करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद एक रुई के टुकड़े की मदद से स्किन को पोंछ लें।

स्वास्थ्य के लिए प्याज का तेल कैसे इस्तेमाल करें?

एक गिलास गुनगने पानी में एक चौथाई चम्मच प्याज का तेल मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी इसके फायदे हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसे सलाद की ड्रेसिंग के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। वहीं, किसी भी नुकसान से बचने के लिए इसके सेवन की सही मात्रा से जुड़ी जानकारी डाइटिशियन से ले सकते हैं।

प्याज तेल के नुकसान

  1. डायबिटीज की दवा का सेवन करने वाले इसके अधिक सेवन से बचें, क्योंकि इसमें बल्ड शुगर को कम करने का गुण होता है।
  2. प्याज का तेल ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, इसलिए ब्लड प्रेशर कम करने की दवा लेने वालों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  3. इसमें सीडेटिव हिप्नोटिक प्रभाव पाया जाता है, जो नींद में सुधार के लिए लाभकारी है। हालांकि, इस प्रभाव के कारण अत्यधिक प्याज के तेल का उपयोग मानसिक कमजोरी का भी कारण बन सकता है।
  4. प्याज के तेल की तीखी महक लगाने वाले के साथ-साथ दूसरों को भी परेशान कर सकती है।

नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। यह लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.