गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बहुत सारी चीज़ें की जाती हैं। जैसे ज्यादा पानी पीना, फल खाना, जूस पीना आदि। पर इस गर्मी में कुछ भी खाने-पीने को जी नहीं करता। लेकिन शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स देना बहुत जरूरी होता है। और ये गर्मियों के समय कई तरह के इन्फेक्शन से बचाया जा सकता है। ऐसे में अगर कुछ खास मॉकटेल्स बनाए जाएं जो न सिर्फ आपको ताजगी का एहसास कराएगी बल्कि इससे आपकी इम्यूनिटी भी ठीक रहेगी। तो चलिए हम जानते हैं ऐसे ही कुछ मॉकटेल्स की।
तरबूज़ से बना मॉकटेल
गर्मियों में ठंडा तरबूज़ खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है। तरबूज़ में विटामिन सी होता है और इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसका लाइकोपिन स्किन के लिए अच्छा रहता है और साथ ही साथ जर्नल ऑफ द साइंस ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर में पब्लिश हुई एक रिसर्च कहती है कि ये दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें अगर अदरक और काली मिर्च जैसे मसाले मिलाए जाएं तो ये ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी ठीक होता है।

बनाने की विधि:
तरबूज़ का जूस 3/4 ग्लास, दो चम्मच नींबू का रस, 1/4 चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और चुटकी भर कुटी हुई काली मिर्च। अगर आपको ये मीठा कम लग रहा है तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं। इन्हें अच्छे से मिला लें। आप चाहे तो इसमें बर्फ डाल सकते हैं। इस ड्रिंक को पूरी फैमिली एंजॉय करें।
ये भी पढ़ें: सामान्य से दिखने वाले ये लक्षण हैं हार्ट डिजीज के संकेत, बरतें ये एहतियात
संतरे से बना मॉकटेल
सभी जानते हैं कि संतरा में विटामिन C पाया जाता है। इसको रेगुलर खाने से शरीर में विटामिन C की कमी कभी नहीं होती। साथ ही चेहरा हमेशा दमकता रहता है। ऐसे में अगर इसमें मसाले जैसे अदरक, हल्दी और सब्जियां जैसे पालक मिला ली जाए तो ये और भी पौष्टिक हो जाता है। संतरे से बना मॉकटेल हाइड्रेशन के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही साथ ये शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी दे सकता है। ये आपको विटामिन A, B6, फॉलिक एसिड जैसे जरूरी तत्व देता है। साथ ही साथ यह कब्ज के लिए रामबाण साबित होता है।

बनाने की विधि:
इसके लिए आपको चाहिए 4 संतरे, 4 गाजर, 1 नींबू, 1/2 चम्मच ग्रेट की हुई अदरक, चुटकी भर हल्दी, स्वादानुसार शहद और बर्फ। बर्फ का इस्तेमाल ऑप्शनल है। आप संतरे और गाजर का जूस निकाल लें। अब इसमें बाकी इंग्रीडियंट्स को मिला लें। बस बन गया आपका संतरे का मॉकटेल।
ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर
पीच ग्रीन टी मॉकटेल
ग्रीन टी के कई फायदे हैं। पेट की चर्बी से लेकर बाल झड़ने की समस्या को दूर करती है। कई रिसर्च ये दावा कर चुकी है कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाने से लेकर पीरियड्स के क्रैम्प्स में मदद करने तक ग्रीन टी बहुत फायदा करती है। वहीं पीच यानी आड़ू की बात करें तो इसमें विटामिन सी भरपूर रहता है और ये इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद करता है। आपको पता ही है कि विटामिन सी शरीर के लिए कितना जरूरी है। यह स्किन से लेकर आंखों के डैमेज और इन्फेक्शन से बचाने सभी में मदद करता है। पीच टी बहुत ही ज्यादा फेमस है।

बनाने की विधि:
कुछ ताज़ा आडू, दो ग्रीन टी बैग कोई भी फ्लेवर, थोड़ी-सी बर्फ, शुगर सिरप या शहद जो भी आप इस्तेमाल करना चाहें। आड्र को थोड़ा-सा क्रश कर लीजिए। इसके बाद ठंडे पानी में दो टी-बैग डालकर दो मिनट छोड़िए। इस पानी को आड़ू में डालिए और ब्लेंड कर लीजिए। इसके बाद बाकी इंग्रीडियंट्स डालकर इसे अच्छे से मिलाएं और इसका आनंद उठाएं। इसे ताज़ा बनाये और पिएं। फ्रिज में स्टोर कर कभी न रखें। आप ये तीनों मॉकटेल जरूर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply