वह चीजें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

वह चीजें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

कई लोगों को दिनभर की भाग-दौड़ और कड़ी मेहनत के बाद भी रात में नींद नहीं आती। ऐसे में बिस्तर पर लेट कर सीलिंग को घूरने से अधिक बुरा शायद ही कुछ लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग अपने फोन से दूरी बनाते हैं, नींद न आने पर किताब पढ़ते हैं, कुछ तो सोने से पहले स्नान करते हैं ताकि अच्छी नींद आ जाएं। लेकिन फिर भी आपको नींद न आएं तो सोने से पहले आप खा क्या रहे हैं इसका भी ध्यान रखना रखें। क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं, जिन्हें खाने के बाद भी आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। और हो सकता है कि आपको पूरी रात जागना पड़ जाए। आज हम उन्हीं खाद्य पदार्थों के बारे में जानेंगे जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए। खासकर तब जब आपको रात में नींद न आने की समस्या है।

कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)

वह जीचें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

अक्सर हमें बचपन में अच्छी नींद लेने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर खानपान के सेवन की सलाह दी जाती थी। लेकिन ये सलाह अब हमारे ऊपर लागू नहीं हो सकता। क्योंकि अब जब भी रात के समय हम चीज़ी पास्ता खाते हैं, तो सोते समय कुछ बेचैनी महसूस होती है। इसलिए इस तरह के फूड्स से दूरी बनाकर रखें। रात के समय कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स खाएं और हाई फैट वाले फूड्स दोपहर में खाएं।

ये भी पढ़ें: खाने से नहीं इन वजहों से बढ़ता है मोटापा, ये 3 टिप्स वजन कम करने के लिए हैं काफी

चॉकलेट (Chocolate)

वह जीचें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

अगर आपको लगता है कि डार्क चॉकलेट रात में खाने से आपके लिए रिलैक्सिंग होगा, तो आप बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि चॉकलेट में कैफीन और शक्कर होता है जोकि आपको अच्छी नींद लेने में बिल्कुल मदद नहीं करेगा। इसलिए सोने से पहले चॉकलेट बिल्कुल न खाएं। साथ ही ये खाने के बाद रात में तेजी से जर्म पैदा करता है। चॉकलेट ही नहीं कोई भी मीठी चीज रात को खाकर सोने से बचना चाहिए क्यों ये दांतों को तेजी नुकसान पहुंचाते हैं।

लहसुन (Garlic)

वह जीचें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

लहसुन में स्वस्थ्य से जुड़े कई गुण होते हैं। किसी भी व्यंजन में लहसुन डालने पर स्वाद दुगुना हो जाता है। कई ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें हर खाने में लहसुन चाहिए होता है। लेकिन आपको पता होगा कि लहसुन की तासीर गर्म होती है। लहसुन में मौजूद केमिकल्स से हार्टबर्न जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप सोने से ठीक पहले लहसुन खाते हैं। तो नींद आने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए रात में लहसुन कम मात्रा में डालकर खाएं।

ये भी पढ़ें: आपको चेहरे पर नारियल तेल का इस्‍तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

सीरियल्स (Cereals)

वह जीचें जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

रात के समय सीरियल्स लेना आपको भले एक हेल्दी ऑप्शन लगता हो लेकिन ये गलत है। सीरियल्स जिन्हें आप दूध के साथ मिक्स करके खाते हैं। दरअसल, पैकेट्स या बॉक्स में मिलने वाले सीरियल्स रिफ़ाइंड होते हैं और उनमें शक्कर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे आपके शुगर लेवल को तुरंत स्पाइक मिलता है। जिसके कारण नींद आने में परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए रात के समय आप नहीं खाएं। अगर आपको बहुत पसंद है तो आप इस शक्कर से भरे स्नैक्स को सुबह के नाश्ते में खाएं।



(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.