शनाया कपूर ने किया अंग्रेजी गाने पर बेली डांस, कहा सुहाना खान को शुक्रिया!

शनाया कपूर ने किया अंग्रेजी गाने पर बेली डांस, कहा सुहाना खान को शुक्रिया!

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जब से बॉलीवुड में उनके एंट्री की खबर आई हैं हर दिन वह कुछ-न-कुछ शेयर कर रही है। उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा रहा है।

हाल ही में शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उन्होंने अब एक डांस वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर एक्टरों की चुप्पी पर बोले नसीर- 7 पीढ़ियों के लिए जमा है फिर भी डरते हो

इस वीडियो में शनाया कपूर व्हाइट स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहनी हुई दिख रही हैं। वह काफी बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इतना ही वीडियो शेयर उन्होंने किंग खान कीबेटी और अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को थैंक यू भी कहा है।

दरअसल, डांस करने के दौरान शनाया कपूर ने जो स्कर्ट पहना है वह सुहाना का है। उन्होंने ऐसे में वीडियो के कैप्शन में यह बात मेंशन किया। और लिखा है- सुहाना खान को धन्यवाद। वीडियो में शनाया साथ इंस्ट्रक्टर संजना मुथरेजा भी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: काला हिरण केस में सुनवाई के बीच सलमान खान ने किसानों को लेकर कही ये बात

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दोनों अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में बेली डांस कर रही हैं। वीडियो में शनाया फ्रांट में जबकि संजना उनके पीछे उनका साथ देती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं।

शनाया कपूर ने यह वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा है, “संजना मुथरेजा के साथ कुछ अलग ट्राई करते हुए। मुझे अपना स्कर्ट लेने देने के लिए सुहाना खान तुम्हारा शुक्रिया।” वहीं, फोटोज में शनाया बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: कंगना पर भड़कीं बिग बॉस फेम पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना, बोलीं- इंडिया हमारा भी है

उनके फैंस को शनाया का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने उनके डांस की तारीफ की है और वहीं कुछ फैंस ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। शनाया के इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.