खाने में पापड़ मिल जाएं तो खाने का मज़ा दुगुना हो जाता है न। पापड़ दाल चावल हो या फिर खिचड़ी के साथ साइड डिश की तरह सर्व किया जाता है। क्योंकि पापड़ पौष्टिक होने के साथ-साथ भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। ऐसे तो आप कई तरह के पापड़ खाएं होंगे। लेकिन क्या आप कच्चे आम का पापड़ खाएं है। कच्चे आम का पापड़ खाने में बहुत ही टेस्टी होता है, और बहुत ही चटपटा। यह बहुत ही आसान तरीके से और बहुत ही जल्दी तैयार हो जाता है। आइए जानते है इसे बनाने की आसान रेसिपी-
ये भी पढ़ें: पकवान में करेला कीमा है काफी मशहूर है, पर क्या आप इसकी रेसिपी जानते हैं?
बनाने की सामग्री
- कच्चा आम – 4 मीडियम साइज के
- चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
- चीनी – 200 ग्राम
- नमक – 1/2 चम्मच
- ग्रीन फूड कलर – 1 पिंच
- पानी – आवश्यकतानुसार
ये भी पढ़ें: ट्राई कीजिए कच्चे केले का हलवा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें। और फिर छिलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2: अब एक भगोने में एक ग्लास पानी में आम के टुकड़े को डाल दें। और गैस पर मीडियम आंच पर लगभग 7-8 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4: जब ये पक जाए तो इसका पानी निकाल दें और ठंडा होने दें। जब बाउल आम ठंडा हो जाएं तो इसे एक मिक्सर जार में डाल कर इसका पेस्ट बना लें।
स्टेप 4: अब गैस पर कढ़ाई चढ़ा दें। और इसमें चीनी डालकर पांच मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स, नमक, एक पिंच हरा फूड कलर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दो मिनट तक पका लें फिर गैस बंद कर दें।
स्टेप 5: अब एक थाली लें और उसे तेल से ग्रीस कर लें। अब आम के मिश्रण को प्लेट पर डाल कर फैला दें। उस मिश्रण को 24 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख लें।
स्टेप 6: 24 घंटे बाद मन चाहे आकार में काट लें और खुद भी खाएं और सबको खिलाएं। इसे आप एक महीने तक एयरटाइट जार में भरकर स्टोर कर के रख सकते हैं।
प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!
Leave a Reply