समय पर खाना खाने के साथ-साथ खुद की सेहत का ख्याल रखना बहुत भी जरूरी होता है। खासकर अगर आप एक गृहिणी है तो खुद की सेहत का ख्याल रखने या एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप छोटी-मोटी शुरुआत करके अपने वर्कआउट के लिए समय निकाल सकती हैं।
जब भी आपको तोड़ा-बहुत समय मिले, आपको एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए। जैसे अगर आप रसोई में खाना बना रही हैं और खाना अभी आंच पर है तो आप उसके पकने तक आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकती है। ये न सिर्फ आसान है बल्कि आपको हमेशा फिट भी रखेगा। तो चलिए जानते हैं वह 5 एक्सरसाइज जिन्हें आप रसोई में भी कर सकती हैं।
स्क्वाट एक्सरसाइज (Squat Exercise)

स्क्वाट एक बहुत बेसिक-सी एक्सरसाइज होती है जिसे करने के लिए न किसी मशीन या उपकरण की जरूरत होती है और न ही अधिक जगह की। स्क्वाट एक्सरसाइज को करने से आपके ग्लूट, आपकी थाई, कमर और कोर मसल्स को मजबूती मिलती है। आपको इसे करने के लिए अपने घुटनों को मोड़ना होता है जैसे आप कुर्सी पर बैठती हैं। पर इसके लिए कुर्सी का इस्तेमाल नहीं करना होता है।
ये भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही करें 4 आसान एक्सरसाइज, और रखें खुद को फिट
वॉल सिट एक्सरसाइज (Wall Sit Exercise)

वॉल सिट बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। यह आपके लेग मसल्स और कोर के लिए काफी फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक दीवार के साथ पीठ लगा कर खड़ा होना है और अब आपको स्क्वाट के जैसे अपने घुटनों को मोड़ना है। पर आपको दोबारा वापस नहीं उठना है। काल्पनिक कुर्सी पर बैठने की अवस्था को ही कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें।
कॉफ राइजेज एक्सरसाइज (Calf Raises Exercise)

रसोई में ही कॉफ राइजेज एक्सरसाइज को किया जा सकता है। यह एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है और इसे करने के लिए न तो आपको अधिक जगह की जरूरत होती और न ही किसी उपकरण की। आपको इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले अपने दोनो पैरों को थोड़ी दूरी पर रखना है। और फिर अपने पैर के पंजे पर सारे शरीर का वजन डालते हुए अपनी एड़ी उठाएं ताकि भार आगे उंगलियों वाले हिस्से पर पड़। कुछ सेकंड के बाद पहले वाली अवस्था में जाएं।
ये भी पढ़ें: कमर और पीठ दर्द से निजात पाना चाहते हैं तो करें ये सिम्पल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
काउंटर पुश-अप्स एक्सरसाइज (Counter Push-Ups Exercise)

काउंटर पुश-अप्स करने के लिए आप किचन काउंटर के सामने खड़ी हो जाइए। आगे-पीछे होकर आपने दोनों हाथों के सहारे पुश-अप्स करिए। अब अपने सारे शरीर का वजन हाथों पर डालें और शरीर को आगे ला कर पुश अप्स करें। पर ध्यान रहे कि पकने वाले सामन से दूर रहें। क्योंकि इसमें किसी चीज के आपके शरीर गिरने का भी खतरा हो सकता है। इसे करने से आपका वजन कम होता है, कोर, हाथ और बाजू की मसल्स मजबूत होती हैं।
वॉकिंग लेग्स एक्सरसाइज (Walking Legs Exercise)

वॉकिंग लेग्स एक्सरसाइज चलने जैसा है। बस थोड़ा बदलाव के साथ। सबसे पहले एक रास्ता बनाएं। अगर कुछ नीचे गिरा हो तो हटाएं। अब अपने दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें। फिर एक कदम आगे बढ़ाएं और अपने कमर को नीचे ले जाएं और उठाएं। फिर पिछले पैर को आगे बढ़ते हुए घुटनों को मोड़ें, और बैठते-उठते जाएं। नहीं समझ आए तो नीचे तस्वारों को देखे और फॉलो करें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply