मटन खाने के शौकीन रखने वालों के लिए आज एक नई डिश लेकर आई हूं। यह हैदराबाद में काफी लोकप्रिय है। इसे चना दाल और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसे मटन दालचा कहा जाता है। यह खाने में बहुत ही लाजवाब होता है। इसलिए एक बार घर पर जरूर ट्राय करें। यह बनाने में भी आसान है। तो चलिए बनाते हैं मटन दालचा।
ये भी पढ़ें: नवाबों का खाना मटन यखनी पुलाव बनाएं, जानें बनाने का सही तरीका
बनाने की सामग्री
- चना दाल – 300 ग्राम
- मटन – 250 ग्राम
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा, बारीक कटा हुआ
- लहसुन – 6 कलियां, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 अदद
- दालचीनी – 1 इंच
- हरी इलायची – 2
- प्याज – 2 मध्यम आकार का, काटकर फ्राई की हुई
- प्याज – 1 मीडियम, बारीक कटा हुआ
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
- तेल (मूंगफली / जैतून का तेल) – 3 टेबल स्पून
- नमक – स्वादानुसार
![मटन खाने के शौकीन हैं तो बनाएं मटन दालचा, जानें बनाने की रेसिपी](https://www.newsbatao.com/wp-content/uploads/2021/05/Dal-Gosht.jpg)
ये भी पढ़ें: आज घर पर बनाएं स्पेशल मटन दो प्याजा, खाने के बाद आप कहेंगे वाह मज़ा आ गया!
बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले चने की दाल को अच्छे से धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दें। एक घण्टे बाद कुकर में एक चुटकी हल्दी और पानी डालकर एक सीटी आने तक पकाएं। सीटी लगने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
स्टेप 2: मटन को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। इसे साफ करने के लिए एक नम तौलिया का उपयोग करें और फिर इसे सूखा लें।
स्टेप 3: अब गैस पर कुकर चढ़ा दें और तेल डाल दें। तेल गर्म हो जाएं तो इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें। हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाल दें साथ ही मटन भी डाल दें। मटन से जब तक तेल अलग न हो जाएं तब तक भूने।
स्टेप 4: अब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर लगभग दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें पानी डाल दें। पानी अपने अनुसार डालें। इतना कि मटन उसमें ढक जाए। अब प्रेशर कुकर बंद कर दें। तीन सिटी लग जाएं तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने छोड़ दें।
स्टेप 5: ठंडा होने के बाद इसमें चने का दाल जो बाउल किया है उसे डाल दें। साथ ही इसमें तले हुए प्याज, दालचीनी, इलायची पाउडर, नींबू का रस और नमक डाल दें। और फिर लगभग दस मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। इसे बीच- बीच में चलाते भी रहें। बस बन गया आपका मटन दालचा इसे चावल या फिर रोटी के साथ गरमागरम परोसें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply