मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं उड़द दाल खिचड़ी, जानें बनाने की सबसे आसान विधि

मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं उड़द दाल खिचड़ी, जानें बनाने की सबसे आसान विधि

मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी ​यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आराधना, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, मसूर दाल, तांबा, स्वर्ण, सुपारी, लाल फूल, नारियल, दक्षिणा आदि अर्पित किया जाता है।

कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से अक्षय फल एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाया जाता है। दही, चूड़ा, गुड़ और तिल के लड्डू खाने को मिलते हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी जरूर बनती है।

उड़द दाल की खिचड़ी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत से भी भरपूर होती है। और खासकर मकर संक्रांति के दिन तो बनती ही है। तो चलिए आज जानते हैं उड़द दाल की खिचड़ी बनाने का आसान तरीका।

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर बनाएं लोहड़ी स्पेशल आटे की पिन्नी, जानें बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री-

  1. उड़द की छिलके वाली दाल- 150 ग्राम
  2. चावल- 200 ग्राम
  3. घी- 2 चम्मच
  4. नमक- स्वादानुसार
  5. हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  6. हींग- 1 चुटकी
  7. जीरा- 1 छोटा चम्मच
  8. हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  9. अदरक- 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  10. हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  11. हरी मटर के दाने- 1 छोटा कटोरी
  12. हरी सब्जियां जैसे- फूल गोभी, गाजर, आलू
  13. टमाटर: 2
  14. लहसुन-5 से 6 कली

ये भी पढ़ें: पालक कढ़ी खाने के फायदे जानते हैं आप! जानें बनाने की विधि

बनाने की विधि-

स्टेप 1: सबसे पहले उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए चावल को अच्‍छी तरह धोकर थोड़ी देर भिगोकर रख दें। इसके बाद कुकर में घी गर्म करके उसमें हींग और जीरा डालें।

स्टेप 2: जब जीरा अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल, फूल गोभी,आलू,गाजर डालकर 5 से 6 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3: इसके बाद इसमें टमाटर डाल दें। फिर उसमें चावल डालें। इनसब को 2-3 मिनट तक करछी से चलाते रहे।

स्टेप 4: जब चावल मसालों के साथ अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें उड़द दाल डाल दें। अब चावलऔर दाल की मात्रा का चार गुना पानी डालकर कुकर बंद कर दें।

स्टेप 5: एक सीटी आने के बाद 5 मिनट तक धीमी आंच पर खिचड़ी को पकने दें। इसके बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर खत्‍म होने तक छोड़ दें।

स्टेप 5: अब कुकर का ढक्कन खोलें। आपकी मकर संक्रांति की टेस्टी खिचड़ी तैयार है। इसमें हरी धनिया को काट कर डाल दें। इस खिचड़ी को आलू का चोखा, पापड़, दही या फिर अचार के साथ खाएं। खिचड़ी खाने का मजा दुगुना हो जाएगा।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.