एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने साल 2020 का नेशनल क्रश ऑफ इंडिया घोषित किया

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने साल 2020 का नेशनल क्रश ऑफ इंडिया घोषित किया

मुम्बई: कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को सर्च इंजिन गूगल ने 2020 का नेशनल क्रश ऑफ इंडिया (महिला) घोषित किया है। यानी कि गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम सामने आता है। यह बात जानकर राश्मिका के फैंस बहुत खुश हैं। ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगा।

उसके बाद रश्मिका ने भी इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, “मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं… नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है।”

ये भी पढ़ें:कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत

रश्मिका महज 24 साल की हैं। दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। उनकी खूबसूरती और मासुमियत से हर कोई खींचा चला आता है। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में काम किया है। 

रश्मिका की पहली फिल्म 2016 में ‘किरिक पार्टी’ कन्नड़ सिनेमा था। इस फ़िल्म में रश्मिका की अदाकारी की बहुत तारीफ़ हुई थी और यही नहीं उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस और बिग बॉस की रनरअप रहीं सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस से रचाई शादी

उसके बाद 2018 में रश्मिका ने फिल्म ‘Chalo’ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और अब ‘सुल्तान’ फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। रश्मिका की 2016 से अब तक 10 फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन फिल्मों की कामयाबी और उनके टैलेंट ने रश्मिका की एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। 

रश्मिका को सबसे अधिक नाम और शोहरत फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में मिली। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा थे। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद दोनों ने ‘डियर कामरेड’ में काम किया। फैंस इन दोनों को खूब पसंद करते हैं। फैंस को इन दोनों की फिल्मों का इंतज़ार होता है। फिलहाल रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ की रिलीज होने का इंतज़ार कर रही हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.