दीपिका पादुकोण ने दोस्त संग किचन में किया फनी गरबा डांस, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने दोस्त संग किचन में किया फनी गरबा डांस, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। अभी इस्टाग्राम पर उसके 52.9 मिलियन यानी 5 करोड़ दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। दीपिका अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज, परिवार और रणवीर सिंह से साथ पोस्ट शेयर करती हैं।

हालांकि, दीपिका पादुकोण ने अपनी पुरानी मेमोरी डिलीट करने का फैसला लिया था और नए साल 2021 में नई शुरूआता करने का फैसला लिया था। उन्होंने खुद की सारी मेमोरीज डिलीट कर क्लीन स्लेट से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया था। यह देखकर उनके फैंस को काफी झटका लगा था, क्योंकि किसी को भी दीपिका के ऐसे करने का कारण समझ नहीं आया था।

दीपिका हाल ही में फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं है। ऑडियो के जरिए उन्होंने अपनी बात लोगों तक पहुंचानी शुरू की है। देखा जाए तो दीपिका अब अक्सर ऑडियो पोस्ट ही शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकी राजनीतिज्ञ बर्नी सैंडर्स के साथ अपना एक मीम शेयर किया था।

ये भी पढ़ें: क्या पत्नी गिन्नी चतरथ की वजह से ‘द कपिल शर्मा शो’ फरवरी में बंद होने वाला है?

अब उन्होंने अपनी दोस्त संग एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गरबा डांस करते हुए किचेन में मजे कर रही हैं। अपने इस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, “कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है।”

दीपिका पादुकोण वीडियो में आरामदायक स्वेट-शर्ट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। अगर आप देखें तो दीपिका पादुकोण सेंडर्स के साथ वाले मीम में भी सेम ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े आठ लाख से भी अधिक बार देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के बाद अब जैकलीन भी हॉलीवुड में आएंगी नजर

उल्लेखनीय है कि इस समय दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान संग फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

ये भी पढ़ें: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला से साथ अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, वीडियो हुआ वायरल

हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। दीपिका ने इसके अलावा हैथवे की अंग्रेजी फिल्म ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह टॉलीवुड में भी डेब्यू की तैयारी में हैं। वह प्रभास संग नाग अश्विन की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म के नाम का भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.