खाने के बाद सौंफ और मिश्री क्यों दी जाती है? इसके नायाब फायदे जानते हैं!

खाने के बाद सौंफ और मिश्री क्यों दी जाती है? इसके नायाब फायदे जानते हैं!

आप जब कभी भी रेस्टोरेंट लंच के लिए जाते हैं तो आपने देखा होगा सबसे आखिरी में सौंफ और मिश्री खाने के लिए दिया जाता है। क्या आपने कभी सोचा कि खाने के बाद सौंफ और मिश्री क्यों रेस्टोरेंट में दी जाती है? नहीं पता तो बता दूं कि ये इसलिए दिया जाता है क्योंकि इससे पेट ठीक रहता है और जो कुछ भी आप खाएं है उसे पचाने में मदद करता है।

दरअसल, सौंफ और मिश्री के सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ये हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। जो लोग गैस और एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे हैं उनके लिए तो यह एक चमत्कार नुस्खा है। इसके साथ ही इसके सेवन करने से मन और शरीर शांत रहता है। इसके और भी कई फायदें है उसके बारे में आइए जानते हैं।

इम्यून करे बूस्टर

सौंफ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए रखने में मदद करता है। चूंकि सौंफ से शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन सी मिलता है। ऐसे में इसके सेवन से मन और शरीर दोनों ही शांत रहता है। बात करें विटामिन सी की तो ये तो सभी जानते हैं कि विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके साथ ही विटामिन सी हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का कार्य करती है।

ये भी पढ़ें: खूबसूरत चेहरे के लिए स्क्रबिंग करने का सही तरीका क्या है?

सौंफ और मिश्री (फोटो- पिंटरेस्ट)

दिमाग को रखे तंदुरुस्त

सौंफ दिमाग को मजबूत करने में काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलता है। सौंफ की खूशबू से दिमाग मजबूत और शांत करता है। सौंफ का स्वाद जीभ के टेस्ट बड्स को संतुष्टि का एहसास दिलाता है। साथ ही यह आपके हैप्पी हार्मोंस को रिलीज करता है। हैपी हॉर्मोन्स जैसे, डोपामाइन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे ही हमारे शरीर में रिलीज होती है, वैसे ही वह सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाती है। इसलिए कहा भी जाता है कि पढ़ने- लिखने वाले बच्चों को सौंफ खाने देना चाहिए।

यादाश्त बनाए बेहतर

यादाश्त बढ़ाने वाले हार्मोंस को सौंफ रिलीज करता है। इसलिए सौंफ के सेवन से याददाश्त क्षमता बढ़ती है। साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए बच्चों को इसका सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: धूप सेंकने के अगर ये 13 हेल्थ बेनेफिट्स जान लें तो आपके होश उड़ जाएंगे

दूर करे आलस

हम अक्सर खाना खाने के बाद आलस महसूस करते हैं। उसके बाद किसी भी काम में मन नहीं लगता। घर पर हो तो लोग सो जाते हैं और अगर ऑफिस में हों तो झपकी लेना शुरु कर देते हैं। ऐसे में अगर आप खाना खाने के बाद हो रहे आलसपन को दूर करना चाहते हैं तो सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करें।

पेट करे साफ

सौंफ और मिश्री खाने से पाचन क्रिया सही रहेगी। क्योंकि इसे खाने के बाद खाने को पचाने में मदद करता है। इसे खाने पर पेट साफ रहता है। गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.