अनार एक ऐसा फल है जिसके सेवन से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसलिए ही अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट आयरन की कमी होने पर अनार खाने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं, अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जोकि वजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद हैं।
लेकिन क्या आपको पता है अधिक मात्रा में अनार का सेवन करने से सेहत को गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। जी, हां अगर आप जरूरत से ज्याद अनार का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं अनार के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।
स्किन एलर्जी
अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी की शिकायत है तो अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। खासकर स्किन एलर्जी वाले को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अनार से सेवन से शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे में स्किन एलर्जी होने पर अनार का सेवन करने पर शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं। इसलिए एलर्जी की शिकायत है तो अनार का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें: सीताफल की पत्तियां होती हैं बेहद गुणकारी, जानें इसके 5 फायदे
लो ब्लड प्रेशर
जो व्यक्ति लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित हैं उन्हें भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है। और इसके सेवन से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमा कर देता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों को अनार के सेवन से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दवाई के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। जिससे कारण शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
इन्फ्लूएंजा और खांसी
चूंकि अनार की तासीर ठंडी होती है इसलिए जो व्यक्ति इन्फ्लूएंजा या फिर सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अनार का सेवन करते हैं ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा होगा।
कब्ज और गैस्ट्रिक
कब्ज की समस्या हो तो भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार के सेवन से पाचनतंत्र बिगड़ सकता है। इसके अलावा गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार नहीं खाना चाहिए। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है। जिसके कारण यह हमारे शरीर में सही से पच नहीं पाता है।

ये भी पढ़ें: पीठ और कंधे के दर्द से परेशान हैं तो करें अपनी लाइफस्टाइल ये 5 बदलाव
मानसिक परेशानी
मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से दिमाग की नसें ठंडी हो सकती है। ऐसे में अगर मानसिक रूप से परेशान हैं या फिर इससे जुड़ी कोई दवा ले रहे हैं, तो इसके सेवन से बचें।
कब खाएं अनार?
अनार का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। इससे शरीर को काफी फायदा पहुंचेगा। अनार में शुगर और विटामिंस भरपूर रूप से होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सुबह में अनार का सेवन करने से पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे। शुगर हमारे शरीर को पर्याप्त उर्जा देने का कार्य करती है। इसलिए अनार का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट में करें।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply