जब सबसे महंगी शराब पीने और जमीन पर सोने के आदी राज कपूर पर होटल मैनेज्मेंट ने जुर्माना लगा दिया

जब सबसे महंगी शराब पीने और जमीन पर सोने के आदी राज कपूर पर होटल मैनेज्मेंट ने जुर्माना लगा दिया

फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता राज कपूर का पालन-पोषण काफी रईसी में हुई थी। पाकिस्तान के जिस शहर पेशावर में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ वहां उनका खानदान काफी रईस था। लेकिन राज कपूर जितने बड़े आदमी थे उतनी ही सादगी से अपना जीवन बिताते थे।

राज कपूर की कुछ ऐसी आदतें थी जिसकी काफी चर्चा होती है। एक ऐसी ही आदत थी जिसके बारे में जानकर आपको थोड़ी हैरानी होगी। कहते हैं कि राज कपूर सबसे महंगी शराब पीते और जमीन पर होते थे। इसी आदत के लिए उन्हें एकबार जुर्माना भी देना पड़ा था।

राज कपूर जब भी अपने घर से बाहर किसी होटल में ठहरते थे तो कभी भी बेड पर नहीं बल्कि जमीन पर सोया करते थे। जब वह देश के किसी भी कोने में जाते थे तो अपने होटल के कमरे में वह बेड से गद्दा खींच कर उसे जमीन पर बिछा देते थे और सो जाते थे।

जब सबसे महंगी शराब पीने और जमीन पर सोने वाले राज कपूर पर होटल ने जुर्माना लगा दिया

ये भी पढ़ें: जब गौरी के लिए पत्रकार पर शाहरुख खान ने कर दी कटार से वार, और हो गई जेल

कहते हैं कि वे सिर्फ अफने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ऐसा ही करते थे। राज कपूर एक बार किसी काम से लंदन गए जहां उनके लिए एक होटल में शानदार कमरा बुक किया गया। लेकिन, राज कपूर अपनी आदत से मजबूर आलीशान बेड को छोड़कर जमीन पर सो गए।

जब होटल स्टाफ ने आकर देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा- सर आप ऐसा नहीं कर सकते। राज कपूर ने पूछा- क्यों भला। स्टाफ ने कहा सर यहां का ये नियम है। वरना जुर्माना लग जाएगा। लेकिन राज कपूर नहीं माने।

दरअसल, एक बार इंटरव्यू में राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने इस बात का जिक्र किया था। नंदा बताया था कि राज कपूर को होटल के बिस्तर पर नींद नहीं आया करती थी। एक बार राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे थे। जहां मशहूर होटल हिल्टन में उन्हें ठहराने के प्रबंध किया गया था।

जब सबसे महंगी शराब पीने और जमीन पर सोने वाले राज कपूर पर होटल ने जुर्माना लगा दिया

जब राज कपूर ने आलीशान होटल के कमरे में एंट्री मारी तो अपने हिसाब से रात होते ही उन्होंने बिस्तर पर रखे गद्दे को जमीन पर उतार लिया। राज कपूर खाना भी अपने रूम पर ही मंगाया करते थे।

ये भी पढ़ें: जब स्मिता पाटिल से अपने कटु शब्दों के लिए शबाना आज़मी ने मांगी माफी

ऐसे में जब उनका डिनर कमरे में आया तो खाना लाने वाले ने कमरे के अंदर का नजारा देखा और इसके लिए उन्हें मना किया। जब वे नहीं माने तो उसने मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी दी।

राज कपूर को मैनेजमेंट के नोटिस में आने के बाद टोका गया। उनसे कहा गया कि वे ऐसा न करें। राज कपूर को मना करने के बाद भी अगले दिन उन्होंने फिर वही काम किया। ऐसे में मैनेजमेंट उनकी इस आदत से परेशान हो गया।

हार कर उन्हें राज कपूर पर बात न मानने के लिए जुर्माना लगाना पड़ा। उस होटल में राज कपूर 5 दिन रहे थे। ऐसे में पांचों दिन राज कपूर ने अपनी आदत के मुताबिक जमीन पर बिस्तर लगाया। वहीं मैनेजमेंट ने भी पाचों दिन उनपर जुर्माना लगाया था।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.