नाइटशेड वेजिटेबल्स क्या हैं? क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

नाइटशेड वेजिटेबल्स क्या हैं? क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

हमारे शरीर के लिए हरी सब्जियां बहुत जरूरी है। क्योंकि उनमें पाए जाने वाले न्यूट्रिशन हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इन्हीं हरी सब्जियों में एक नाम शामिल है नाइटशेड वेजिटेबल्स। हालांकि, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इस सब्जी के बारे में। और जो जानते हैं वो नहीं खाते। क्योंकि नाइटशेड वेजिटेबल्स कुछ मिथकों के चलते बदनाम हैं।

कहने का मतलब ये है कि इन सब्जी के बारे में ऐसा दावा किया जाता है कि इन्हें खाने से आर्थराइटिस जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आइए आज हम जानते हैं नाइटशेड वेजिटेबल्स के बारे में। क्या हैं नाइटशेड वेजिटेबल्स और इन्हें आखिर किन जोखिम से जोड़कर देखा जाता है।

नाइटशेड वेजिटेबल्स क्या है?

क्या है नाइटशेड विजेटेबल्स? आखिर क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

नाइटशेड वेजिटेबल्स में बैंगन, टमाटर, शिमला मिर्च और आलू जैसी हरी सब्जियों में गिनी जाती हैं। क्योंकि इन सभी सब्जियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व पाया जाता है। मालूम हो कि एल्कलॉइड एक यौगिक है जिसमें नाइट्रोजन होता है और यह पौधों की पत्तियों, तनों और खाए जाने वाले हिस्सों में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: सेहत से जुड़े 15 हेल्थ मिथ्स जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं, आप भी जानें

नाइटशेड वेजिटेबल्स के फायदे

क्या है नाइटशेड विजेटेबल्स? आखिर क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

एक्सपर्ट के अनुसार, नाइटशेड वेजिटेबल्स में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। और एंथोसायनिन नाम का एक ऐसा ही एंटीऑक्सीडेंट बैंगन के बैंगनी रंग में मौजूद होता है जो कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

उसी तरह टमाटर में भी लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई तरह की हार्ट डिसीज और विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरों को कम करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं इसमें कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिन भी पाए जाते हैं जिनकी जरूरत हमारे शरीर को लगातार होती है। तो वहीं शिमला मिर्च हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

नाइटशेड वेजिटेबल्स के नुकसान

क्या है नाइटशेड विजेटेबल्स? आखिर क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

दरअसल, नाइटशेड वेजिटेबल्स को लेकर ऐसे मिथक हैं कि इनमें मौजूद विषैले पदार्थ हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, आलू में एल्कलॉइड सोलेनिन होता है, जोकि प्रकाश के संपर्क में आने पर हरे रंग का हो जाता है। और ये वास्तव में टॉक्सिक है जिसे तुरंत अलग कर देना ही बेहतर है। यानी की इसे फेंक देना चाहिए, खाना नहीं चाहिए। क्योंकि इस तरह का आलू खाने से जी मिचलाना, डायरिया, बुखार या सिदर्द जैसी परेशानी होती है।

इसके अलावा, बाकी किसी भी नाइटशेड वेजिटेबल्स में ना तो कई विषैला पदार्थ होता है और न ही ये शरीर को कोई नुकसान पहुंचाती हैं। बैंगन, टमाटर या बाकी सब्जियों में कम से कम मात्रा में एल्कलॉइड होते हैं जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक नहीं है जब तक कि इसका बहुत अधिक ज्यादा मात्रा में सेवन न किया जाए।

ये भी पढ़ें: गुलाब की पंखुड़ियां बना देंगी आपके बालों को हेल्दी, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

नाइटशेड वेजिटेबल्स से होने वाले एलेर्जी के लक्षण

क्या है नाइटशेड विजेटेबल्स? आखिर क्यों हैं ये सब्जियां लोगों की नजरों में बदनाम

एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को नाइटशेड वेजिटेबल्स खाने से पहले टेस्ट कर लेना चाहिए कि उन्हें इन सब्जियों से कोई एलेर्जी है तो नहीं। जब कभी भी आप नाइटशेड वेजिटेबल्स खाएं तो ध्यान रखें कि कहीं आपको सूजन, खराश, आंखों में खुजली, जी मिचलाना, सिरदर्द, सांस में तकलीफ या छाती में घबघराहट की आवाज जैसी समस्या तो नहीं हो रही। अगर हो रही हो तो तुरंत ही इन सब्जियों को सेवन बन्द कर दें और एक अच्छे चिकित्सक से दिखाएं। और अगर कोई एलर्जी नही है तो आराम से इन सब्जियों का सेवन करें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.