उर्वशी रौतेला को किया गया ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित, बोलीं- गौरवपूर्ण पल

उर्वशी रौतेला को किया गया ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित, बोलीं- गौरवपूर्ण पल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा कुछ-न-कुछ अलग करती रहती हैं। बीतों दिनों कोरोना महामारी के बीच उन्होंने ‘तौकते’ चक्रवाती तूफान प्रभावित गरीबों को खाना बांटा था। उससे पहले उन्होंने एक वीडियो एल्बम जारी किया। ‘वर्साचे बेबी‘ रिलीज होने के बाद उन्होंने उससे कमाई का पैसा कोरोना प्रभावित लोगों को दान करने का एलान किया था।

उर्वशी रौतेला को किया गया 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' से सम्मानित, बोलीं- गौरवपूर्ण पल

अब खबर है कि उन्हें ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित किया गया है। उर्वशी ने खुद कुछ फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो में देखा जा सकता है कि उन्हें महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अवार्ड से सम्मानित कर रहे हैं।

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई।” अपने कैप्शन में उर्वशी ने #StreeShakti #NationalAward का भी इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा, सिने वर्कर्स के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए पैसे

उर्वशी रौतेला ने इसके कुछ देर बाद एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021’ सम्मान के लिए उनका नाम लिया जा रहा है और उर्वशी के चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती है।

उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

उर्वशी रौतेला हुईं 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' सम्मानित, बोलीं- गौरवपूर्ण पल

ये भी पढ़ें: अब KRK ने लिया पंगा गर्ल कंगना से पंगा, बोले- लगातार 12 फ्लॉप फिल्म…

वीडियो के साथ कैप्शन में उर्वशी ने बताया है कि वह फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को जीतने वालीं सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, “मैं फिल्म फ्रेटरनिटी से यह सम्मान हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने के चलते सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, “स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित होते हुए…, ये सच में एक गौरवपूर्ण पल है। मेरा देश, मेरा शहर…राज भवन और स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए।”


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.