2020 का टॉप ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज लिस्‍ट जारी, सोनू सूद पहले नंबर पर

2020 का टॉप ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज लिस्‍ट जारी, सोनू सूद पहले नंबर पर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज के लिस्ट में पहले नम्बर पर हैं। जी हाँ, ब्रिटेन के ईस्‍टर्न आई न्‍यूजपेपर ने साल 2020 के टॉप ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज की लिस्‍ट जारी की है। जिसमें नम्बर 1 पर सोनू सूद हैं।

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में जिस तरह से उन्होंने गरीब, मजदूरों और छात्रों की मदद की। उससे सोनू लोगों कर मसीहा बन गए। सोनू सूद ने इस लिस्‍ट में तमाम दिग्‍गज सितारों को पीछे  छोड़ दिया है। सोनू का नाम एश‍ियन सिलेब्रिटीज के टॉप 50 की लिस्‍ट में नम्बर 1 पर है। इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, अरमान मलिक और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार भी शामिल थे।

कोरोना वायरस के कारण जहां हर कोई सावधानी बरत रहा था और अपने घर पर रह रहे थे। उस वक्त सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की सहायता कर रहे थे। उन्होंने कई मजदूरों के लिए आने-जाने की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ की शूटिंग शुरू, देखें फर्स्ट लूक

यही नहीं उन्होंने विदेश में फंसे लोगों की मदद की और उनके भारत आने की व्यवस्था की। इसके अलावा उन्होंने गरीबों की पढ़ाई, स्वास्थ्य स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी चीजों का भी ध्यान रखा। और अब वे ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी के तौर पर चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने ऐसा क्या किया था जिसकी वजह से दिव्या भारती बाथरूम में घंटों रोई थीं?

50 एशियन सेलिब्रिटीज में सोनू पहले नंबर पर हैं। स्टर्न आई नामक यूके स्थित एक पोर्टल ने यह सूची जारी की है। वहीं टॉप ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज की लिस्ट में पहले नम्बर पर अपना नाम देखकर सोनू सूद ने कहा, “धन्यवाद, ईस्टर्न आई, मेरे प्रयासों की सराहना करने के लिए। जब कोरोनावायरस देश में फैला तब मुझे मेरा कर्तव्य समझ में आया कि देशवासियों की सेवा करना मेरा धर्म है। मेरे अंदर से आवाज आई थी। इसके चलते ही मैं मुंबई आया था। यह भारतीय होने के नाते मेरा कर्तव्य था, जो मैंने किया और मैं अपने आखिरी दम तक यह करता रहूंगा।”

2020 का टॉप ग्‍लोबल एशियन सेल‍िब्रिटीज लिस्‍ट जारी, सोनू सूद पहले नंबर पर

ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020 की टॉप टेन की सूची की बात करें तो कुछ इस प्रकार है:

  1. सोनू सूद
  2. लिल्ली सिंह
  3. चार्ली
  4. देव पटेल
  5. अरमान मलिक
  6. प्रियंका चोपड़ा
  7. प्रभास
  8. मिंडी कालिंग
  9. सुरभि चंदना
  10. कुमारी नानजियानी

इसके अलावा टॉप फिफ्टी में अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, शहनाज गिल, दिलजीत दोसांज, पंकज त्रिपाठी, अनुष्का शर्मा, मसाबा गुप्ता, ध्वनि भानुशाली और हेली शाह जैसे नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.