सुरेश रैना और गुरु रंधावा गिरफ्तार, क्लब के पिछले दरवाजे से हुए कई सेलेब्रिटीज फरार

सुरेश रैना और गुरु रंधावा गिरफ्तार, क्लब के पिछले दरवाजे से हुए कई सेलेब्रिटीज फरार

मुम्बई: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों को बेल पर रिहा कर दिया गया। दोनों को मुंबई में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने को लेकर हिरासत में लिया गया।

रैना और रंधावा के खिलाफ मुंबई में एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। खबरों के मुताबिक, एक क्लब में मुंबई पुलिस ने रेड मारी जिसमें करीब 34 लोग पार्टी कर रहे थे। रैना और गुरु रंधावा को इस दौरान अरेस्ट कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की ‘कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी

बताया जा रहा है कि सुजैन खान भी पार्टी में शामिल इन 34 लोगों में मौजूद थीं। इन सभी पर कोरोना वायरस नियम तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है।

ये सभी लोग जिस क्लब में पार्टी कर रहे थे उसका नाम है रेड ड्रैगन फ्लाइ क्लब है। यह मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। इस क्लब में हाइ प्रोफाइल पार्टी चल रही थी, जिसमें रैना के अलावा बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल थे।

ये भी पढ़ें: OTT फिल्मफेयर अवॉर्ड: पाताल लोक’ और ‘द फैमिली मैन’ को 5-5 पुरस्कार, देखें लिस्ट

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रेड ड्रैगन फ्लाइ क्लब में चल रहे इस पार्टी में गुरु रंधावा और सुजैन खान अलावा सिंगर बादशाह भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस के रेड पड़ने के बाद कई सितारे क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। सभी सेलेब्रिटीज पर मुंबई पुलिस ने धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी को सीआरपीसी के नोटिस 41(ए)(1) के तहत छोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.