रिया चक्रवर्ती 2021 में कर सकती हैं वापसी, एक्ट्रेस के करीबी डायरेक्टर ने कही ये बात

रिया चक्रवर्ती 2021 में कर सकती हैं वापसी, एक्ट्रेस के करीबी डायरेक्टर ने कही ये बात

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद विवादों में आईं रिया चक्रवर्ती 2021 में फिर से फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के करीबी फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया कि रिया अगले साल वापसी कर सकती हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रूमी ने कहा कि रिया के लिए यह साल 2020 बेहद खराब रहा।

रूमी जाफरी ने कहा, “यह साल रिया के लिए बहुत कष्टदायक रहा है। यूं तो हर किसी के लिए यह साल बुरा साबित हुआ है, लेकिन रिया के लिए बेहद परेशानी वाला रहा है। क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि एक मिडिल क्लास फैमिली की वह लड़की जो अच्छा कर रही हो, उसे एक महीना जेल में बिताना पड़ जाए।”

ये भी पढ़ें: सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ ने रिलीज से पहले कमाया 230 करोड़, जानें कैसे!

मीडिया से बातचीत में रूमी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती का हौसला जेल जाने के बाद बुरी तरह से टूट गया था। उन्होंने कहा, “मैं हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मिला था। वह बेहद शांत थी, ज्यादा बात नहीं करना चाहती थी। उसके साथ जो हुआ है, उसके बाद उसे इस तरह के बर्ताव के लिए ब्लेम नहीं किया जा सकता। इस मामले को थमने दीजिए। मुझे पक्का विश्वास है कि रिया को बहुत-सी बातें कहनी हैं।

निर्देशक ने कहा कि रिया चक्रवर्ती उस संकट से उबरने की कोशिश कर रही है और खुद को दोबारा खड़ा करने में जुटी हैं। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रिया को एक महीने का वक्त जेल में गुजारना पड़ा था। बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जमानत याचिका मंजूर किए जाने के बाद रिया अभी जेल से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये सितारे हमउम्र होने के बावजूद दिखते हैं एक-दूसरे से बड़े

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से ही निशाना साधा जा रहा था। वह बहुत दिनों तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मान शिंदे ने हाल ही में सीबीआई से अपील की थी कि उसने अब तक इस मामले में जो जांच की है, उसके नतीजे लोगों के सामने रखे।

शिंदे का कहना था कि फर्जी केस में रिया को फंसाया गया था। उन्होंने कहा था कि इस केस की जांच सीबीआई के हाथों में है। छह महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है और अब उसे जांच के नतीजे लोगों के सामने रखने चाहिए। रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि कोई भी एजेंसी जांच कर ले, लेकिन सच एक ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.