प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना मरीजों के लिए जुटाए 22 करोड़, डोनर्स को कहा- धन्यवाद

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना मरीजों के लिए जुटाए 22 करोड़, डोनर्स को कहा- धन्यवाद

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से जूझ रहे मरीजों के लिए विदेश में रहकर मदद जुटा रही हैं। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते देखा जाता है। यही नहीं उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी चीजें और सुविधा पहुंचाने का काम भी समय-समय पर किया है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गिव इंडिया के जरिए देश-विदेश हस्तियों और लोगों से धन जुटाने में जुटी हैं। जिनके सहयोग से प्रियंका ने अब तक 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ति भी की है, जो आने वाले दो महीने में 6000 से ज्यादा भारत के लोगों का टीकाकरण करेंगे।

इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फंड जुटाने में सहयोग करने वाला का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने फंडराइजिंग से 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बताई ये वजह

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “आप में से हर एक को धन्यवाद जिन्होंने डोनेट किया है और इन कार्यों को संभव बनाया है… कृपया जान लें कि आपने जीवन बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये) कर दिया है।”

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना मरीजों के लिए जुटाए 22 करोड़, डोनर्स को कहा- धन्यवाद

प्रियंका के इस काम में हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने साथ दिया है। उनके फंड में रेजर मह्यू जैकमैन, रिचर्ड मैडेन, रेस विदरस्पून जैसी कई सेलिब्रिटी ने अहम भूमिका निभाई है। हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा था, “सपोर्ट इंडिया’ भारत को हमारी मदद की जरूरत है।”

ये भी पढ़ें: सोनू सूद ने इंजेक्शन को लेकर पूछा डॉक्टरों से ये सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका के फंडरेजर का लिंक भी शेयर किया था। बता दें प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग प्रियंका की बहुत तारीफ कर रहे हैं।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.